फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   20 जून को दर्ज करवाई थी चोरी की शिकायत, साढ़े 3 महीने बाद दर्ज हुआ मामला

20 जून को दर्ज करवाई थी चोरी की शिकायत, साढ़े 3 महीने बाद दर्ज हुआ मामला

Fri, 12 Oct 2018 09:56 PM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
20 जून को दर्ज करवाई थी चोरी की शिकायत, साढ़े 3 महीने बाद दर्ज हुआ मामला
आरटीआई लगाने के बाद दर्ज किया केस
विज्ञापन

सेवानिवृत्त हेडमास्टर के घर में हुई थी लाखों की चोरी
सुजानपुर पुलिस ने साढ़े तीन माह बाद लिखा मामला
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। थाना सुजानपुर की पुलिस ने चोरी की घटना का केस साढ़े 3 महीने बाद दर्ज किया है। खास बात यह है कि केस तब दर्ज किया गया, जब पीड़ित सेवानिवृत्त हेड मास्टर रघुनाथ गुलाटी की ओर से एफआईआर की कॉपी लेने लिए आरटीआई लगाने की भनक पुलिस को लगी।
गांव गंदड़ालाहड़ी निवासी सेवानिवृत्त हेडमास्टर रघुनाथ गुलाटी के बंद पड़े घर से बीती 20 जून को चोर लाखों रुपये के जेवरात, नगदी और सामान चोरी कर ले गए थे। सेवानिवृत्त हेडमास्टर गुलाटी ने केस दर्ज कराने के लिए 21 जून को थाना सुजानपुर में शिकायत दी थी। शिकायत में गुलाटी ने बताया थाना कि वह 15 जून को परिवार समेत अमृतसर गए थे। 20 जून को वह वापस घर लौटे थे। चोर घर से डायमंड, गोल्ड और सिल्वर ज्वेलरी सहित, कैश और सामान भी चोरी कर ले गए थे। गुलाटी ने बताया शिकायत देने के बाद भी थाना सुजानपुर पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। वह थाने के बार-बार चक्कर लगाते रहे। एसएसपी से भी शिकायत की गई। इसके बाद बाद भी कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने सूचना के अधिकार का इस्तेमाल करते हुए अपने केस की जानकारी मांगी। आरटीआई लगाने की भनक मिलने पर पुलिस ने 10 अक्तूबर को केस दर्ज कर लिया। गुलाटी ने पुलिस से जल्द मामले का खुलासा करने की मांग की। इस संबंध में थाना प्रभारी असवंत सिंह ने बताया उन्होंने दो दिन पहले ही सुजानपुर का चार्ज लिया है। मामला संज्ञान में आने पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने पहल केस दर्ज क्यों नहीं किया, इस बारे में वह कुछ नहीं बता सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed