फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   आशिक निकला तरनतारन में पकड़ा गया संदिग्ध आतंकी

आशिक निकला तरनतारन में पकड़ा गया संदिग्ध आतंकी

Tue, 28 Nov 2017 09:58 PM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
आशिक निकला तरनतारन में पकड़ा गया संदिग्ध आतंकी
आशिक निकला पकड़ा गया संदिग्ध
विज्ञापन

युवती के पति का कत्ल करने के लिए आया था मुंबई से तरनतारन
अमर उजाला ब्यूरो
तरनतारन।
तरनतारन के कैंरो पट्टी रोड पर पकड़ा गया संदिग्ध आशिक निकला। वह एक तरफा प्यार में इस कदर डूबा था कि उसने युवती के पति की हत्या करने की ठान ली। वह पति की हत्या कर यूुवती को हासिल करना चाहता था। इसके चलते वह एक सप्ताह से युवती के शिक्षक पति का पीछा कर रहा था। शक के आधार पर लोगों ने उसे पकड़ लिया और उससे एक पिस्टल दो मैगजीन एक मोबाइल और एक दूरबीन बरामद हुई।
डीएसपी डी अश्विनी कुमार अत्री ने बताया कि मुजफ्फरनगर का रहने वाला सुवेश श्रीवास्तव पुत्र जयदेव श्रीवास्तव मुंबई की फिल्म इंडस्ट्री में अकाउंटेंट का काम करता था । वहीं पर तरनतारन के एक गांव युवती अपने बड़े भाई-बहन के साथ इंडस्ट्री में अपना भविष्य बनाने के लिए गई थी। मुंबई में युवती और उसके भाई बहन भी आरोपी सुवेश के घर में रहा करते थे । सुवेश ने एक तरफा प्यार के चलते युवती से रिश्ता मांगा । युवती ने इनकार कर दिया। इसके बाद फिल्म इंडस्ट्री में भविष्य न बनता देख युवती अपने भाई-बहन के साथ वापस तरनतारन आ गई । यहां पर उसकी शादी एक शिक्षक के साथ हुई ।
विज्ञापन

एकतरफा प्यार में डूबा सुवेश किसी कीमत पर युवती को हासिल करना चाहता था। इसलिए उसने युवती के पति को ठिकाने लगाने की योजना बनाई और तरनतारन आ गया। वह एक सप्ताह से युवती के पति की रेकी कर रहा था। यहां लोगों ने उसे संदिग्ध अवस्था में पकड़कर आतंकी समझ लिया। सोशल मीडिया पर सुवेश को आतंकी बता कर वीडियो वायरल हो गया। इससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। डीएसपी डी अश्विनी कुमार अत्री का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आतंकी बताए जाने वाले आरोपी का पाकिस्तान से कोई संबंध नहीं मिला है। वह तो केवल एक तरफा प्यार में पड़कर युवती के पति की हत्या करने के लिए क्षेत्र में घूम रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी पर हत्या का प्रयास का केस दर्ज
तरनतारन। थाना पट्टी पुलिस ने आरोपी सुवेश श्रीवास्तव के खिलाफ युवती के पति की शिकायत हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। डीएसपी डी ने बताया कि पुलिस को दी गई शिकायत में युवती के पति ने बताया है कि आरोपी उसकी हत्या करने के लिए पिछले एक सप्ताह से उसका पीछा कर रहा था। सोमवार को आरोपी सुवेश ने उसकी हत्या करने के लिए उस पर गोली चलाई। निशाना चूक जाने से वह बच गया। इसके बाद आसपास के लोगों की मदद से उसने आरोपी को पकड़ने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed