{"_id":"59fc89434f1c1b6f548babce","slug":"61509722435-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में साजिश, सड़क पर गोलियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल में साजिश, सड़क पर गोलियां
Updated Fri, 03 Nov 2017 08:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर जेल से जुड़े हैं विपन हत्याकांड के तार
- हिंदू नेता की हत्या की जड़ें जेल में तलाश रहीं जांच टीमें
- चंडीगढ़, दिल्ली से पहुंची टीमें, जेल में हो सकती है छापामारी
- पुलिस को शक, जेल में रची गई हत्या की साजिश
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर ।
देश की अतिसंवेदनशील जेलों में शुमार अमृतसर सेंट्रल जेल में हर रोज कैदियों के बीच जश्न मनता है। इस तरह के जश्न में ऐसे चेहरे शामिल होते हैं, जिनसे जेल में मौजूद बाकी कैदी खौफ खाते हैं। हाल ही में जेल के अंदर गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का जन्मदिन मनाने का वीडियो वायरल होने के बाद से ही यहां बंद कैदियों की बेखौफ हरकतें चर्चा में हैं। इसीलिए पिछले दिनों जिले में हुई हिंदू नेता विपन शर्मा की हत्या के मामले की जांच कर रहीं टीमों को भी शक है कि इस वारदात की साजिश भी जेल में ही रची गई होगी। यही वजह है कि चंडीगढ़ और दिल्ली से यहां पहुंचीं जांच टीमें अब हत्याकांड की जड़ें इसी जेल में तलाश रही हैं। शुरुआती जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, उनके मुताबिक घटना के पीछे गैंगस्टर कनेक्शन की बात सामने आने के कारण ही पुलिस को उम्मीद है कि यदि जेल में छापामारी और कुछ कैदियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई तो उनका शक पुख्ता हो सकता है।
पुलिस सूत्रों की मानें तो सारज सिंह मिंटू गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के जेल जाने के बाद से ही उसका अधिकांश काम संभालता है। जग्गू भगवानपुरिया ने जेल से रंगदारी मांगी थी। मृतक प्रापर्टी डीलर के साथ-साथ अपने दोस्त मोनू भारत नगर के साथ मिलकर लाटरी का काम करता था। गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया ने मोनू से पांच लाख की डिमांड रखी थी। इसी दौरान विपन शर्मा ने गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को बुरा-भला कहते हुए रंगदारी देने से इंकार कर दिया। बदले में जग्गू ने जेल में रहते हुए विपन शर्मा की हत्या करवा दी। यह कहानी कितनी सही है यह तो वक्त बताएगा, लेकिन पुलिस महकमे में इसी थ्योरी पर अब जांच आगे बढ़ रही है। आधिकारिक तौर पर तो कोई भी पुलिस अफसर बोलने के लिए तैयार नहीं है, जबकि चंडीगढ़ व दिल्ली से यहां पहुंचे दो टीमों ने दो दिन से अमृतसर में डेरा डाल रखा है। जेल के अंदर भी यह टीमें राउंड लगा चुकी हैं।
उधर, जेल प्रशासन भले ही सिक्योरिटी दुरुस्त रखने का दावा करता हो, लेकिन जेल के अंदर से वायरल हुई बर्थ डे पार्टी की वीडियो सवाल खड़े करने के लिए काफी हैं।
विज्ञापन
--------------बाक्स-----------
जग्गू से हो सकती है पूछताछ
दिन भर यही चर्चा रही कि गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया व उसके दो साथी बोबी मल्होत्रा व लाडा को अदालत के आदेश पर पुलिस ने हिरासत में लिया है। हालांकि इस बात की पुष्टि पुलिस ने अभी नहीं कर रही है।