फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   शराब लेकर पहुंची गाड़ी को ब्लाक समिति मैंबर ने शक के आधार पर रोका

शराब लेकर पहुंची गाड़ी को ब्लाक समिति मैंबर ने शक के आधार पर रोका

Sat, 27 Apr 2019 10:15 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
शराब लेकर पहुंची गाड़ी को ब्लाक समिति मैंबर ने शक के आधार पर रोका
शराब लेकर पहुंची गाड़ी को ब्लाक समिति मेंबर ने शक के आधार पर रोका
विज्ञापन

फेसबुक पर लाइव होकर किया हंगामा, कारिंदों के साथ की गाली-गलौज

गुरदासपुर। शराब लेकर पहुंची गाड़ी के कारिंदों को ब्लॉक समिति मेंबर ओंकार सिंह उर्फ सोनू बाजवा ने गाड़ी से उतरने नहीं दिया। उसका कहना था कि यह शराब अवैध तौर पर होटल में लाई जा रही है, जिसके चलते उसने गाड़ी में सवार लोगों से शराब का बिल मांगना शुरू कर दिया, लेकिन कारिंदों ने उसे कागज चेक कराने से इंकार कर दिया। इस पर भड़के बाजवा ने फेसबुक पर लाइव होकर हंगामा शुरू कर दिया और कारिंदों के साथ जमकर गाली-गलौज की। करीब 1 घंटे बाद थाना सिटी पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद कारिंदों को गाड़ी से बाहर निकाला गया।

एक्साइज इंस्पेक्टर अजय कुमार ने शराब की पेटियां और उसके बिल चेक करने के बाद कहा कि शराब नियमानुसार ही होटल में पहुंची है। कारिंदों के पास शराब से संबंधित सभी कागजात मौजूद हैं। इनमें किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई है। होटल के मैनेजर अजय कुमार ने बताया कि होटल के पास शराब पिलाने का लाइसेंस है। थाना प्रभारी कुलवंत सिंह ने बताया कि पुलिस ने शराब और हंगामा करने वालों की गाड़ियां कब्जे में ले ली हैं। गाड़ियों को थाना सिटी भेज दिया है। वहां जांच करने के बाद दोनो पार्टियों की रजामंदी के बाद कोई केस दर्ज नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed