फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   -पठानकोट नगर सुधार ट्रस्ट घोटाला

-पठानकोट नगर सुधार ट्रस्ट घोटाला

Wed, 29 Aug 2018 10:24 PM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
-पठानकोट नगर सुधार ट्रस्ट घोटाला
पठानकोट नगर सुधार ट्रस्ट घोटाले में ईओ जतिंद्र गिरफ्तार
विज्ञापन

14 दिन की जूडिशियल न्यायिक हिरासत पर भेजा
4 अन्यों को भगोड़ा घोषित करने की कार्रवाई शुरू
अमर उजाला
पठानकोट। वित्तीय वर्ष 2015-16 में नगर सुधार ट्रस्ट पठानकोट में हुए 4.26 करोड़ के घोटाले में 3 महीने से फरार चल रहे 5 आरोपियों में से एक ईओ जतिन्द्र सिंह को विजिलेंस ने गिरफ्तार किया है। कोर्ट में पेश कर ईओ को 14 की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जबकि 4 अन्य आरोपी अरविंद शर्मा, विशाल शर्मा, सुरिंद्र महाजन व एक अन्य एड एजेंसी चलाने वाले आरोपी फरार चल रहे हैं। विजिलेंस अधिकारियों का कहना है कि फरार चल रहे चारों आरोपियों को भगोड़ा घोषित करने और उनकी प्रापर्टी जब्त करने की कार्रवाई भी शुरू हो चुकी है। बता दें, इससे पहले आरोपी एसडीओ विपिन शर्मा जेल में हैं और बीमार होने के कारण सिविल में इलाज करा रहे हैं। एसडीओ विपिन की जमानत अर्जी पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई 8 अक्टूबर को होगी।

बरनाला और जालंधर में भी रहे ईओ जतिंद्र, बढ़ेगा जांच का दायरा
विजिलेंस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार ईओ जतिंद्र सिंह बरनाला और जालंधर में तैनात रहे हैं। इन जगहों पर भी उनके टेन्योर के रिकॉर्ड की जांच की जाएगी। डीएसपी विजिलेंस नवजोत सिंह का कहना है कि जतिंद्र सिंह को 14 दिन की जूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है, जबकि फरार आरोपियों को भगोड़ा घोषित कर प्रापर्टी अटैच करने की कार्रवाई शुरू कर दी है, गिरफ्तारी के लिए कोर्ट से वारंट लिए गए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed