फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   कांग्रेसी रैली में शामिल होने जा रही महिलाओं से छेड़छाड़ करने आरोप में 13 लोगों पर मामला दर्ज

कांग्रेसी रैली में शामिल होने जा रही महिलाओं से छेड़छाड़ करने आरोप में 13 लोगों पर मामला दर्ज

Wed, 08 Aug 2018 10:12 PM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेसी रैली में शामिल होने जा रही महिलाओं से छेड़छाड़ करने आरोप में 13 लोगों पर मामला दर्ज
महिलाओं से छेड़छाड़ के आरोप में 13 लोगों पर केस
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने आरोपियों पर महिलाओं से बदतमीजी करने और कपड़े फाड़ने का भी लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। पुलिस ने कांग्रेस की रैली में शामिल होने के लिए जा रही महिलाओं से छेड़छाड़ करने के आरोप में 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

थाना सिविल लाइन के एएसआई मनोहर लाल ने बताया कि बटाला ने एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह 6 अगस्त की रात के समय अपने परिवार समेत दिल्ली में कांग्रेस की होने वाली रैली में शामिल होने के लिए जा रही थी। मोहल्ले के पास सतनाम सिंह निवासी करतार नगर अपने साथ 12 अज्ञात साथियों के साथ पहुंचा और उसका रास्ता रोक कर उससे छेड़छाड़ करने लगा। साथ ही धमकियां भी दी। शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि उक्त व्यक्ति ने उसकी माता और एक अन्य महिला के साथ बदतमीजी करके उनके कपड़े फाड़कर मारपीट की है। इस संबंध में पुलिस ने सतनाम सिंह और 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नही हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed