फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   जर्मन भेजने के नाम पर 3 लाख 95 हजार रुपये की ठगी

जर्मन भेजने के नाम पर 3 लाख 95 हजार रुपये की ठगी

Thu, 19 Jul 2018 09:56 PM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
जर्मन भेजने के नाम पर 3 लाख 95 हजार रुपये की ठगी
जर्मनी भेजने के नाम पर चार लाख ठगे
विज्ञापन

पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ किया धोखाधड़ी का मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। जर्मनी भेजने के नाम पर तीन लाख 95 हजार की ठगी करने के आरोप में सिटी पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। फिलहाल किसी भी नामजद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस संबंध में थाना सिटी के एएसआई गुरदेव सिंह ने बताया कि जसपाल कौर निवासी घुम्मण कलां ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसने अपने लड़के मलकीत सिंह को जर्मनी भेजने के बदले वरिंदर सेठी निवासी भंडारी मोहल्ला और धर्म पनेसर निवासी बटाला को तीन लाख 95 हजार रुपये दिए थे। उन्होंने मलकीत सिंह को न तो विदेश भेजा और न ही पैसे वापस किए। शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच-पड़ताल एंटी फ्राड स्टाफ बटाला के एएसआई ने की तो आरोप ठीक पाए गए। इसके बाद एसएसपी बटाला के आदेश पर सिटी पुलिस बटाला ने उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed