{"_id":"5a6cb6814f1c1ba3268b6baa","slug":"51517074049-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष समेत दो दर्जन वकील नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अमृतसर बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष समेत दो दर्जन वकील नामजद
Updated Sat, 27 Jan 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष समेत 24 वकील नामजद
शुक्रवार देर रात दर्ज हुआ मामला, आरोप पुलिस की हिरासत में वकीलों ने की पिटाई
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर।
शुक्रवार देर रात अमृतसर बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष गुरमीत सिंह मान व एडवोकेट अमनदीप कौर सहित करीब 24 वकीलों के खिलाफ सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि उक्त वकीलों ने पुलिस हिरासत में युवक तरसेम सिंह की पिटाई की, जिसे पुलिस अदालत में एडवोकेट अमनदीप कौर के साथ मारपीट करने के आरोप में पेश करके लौट रही थी। घायल का सिविल अस्पताल में इलाज कराया गया है।
तरसेम सिंह के बयान पर ही सिविल लाइन थाने की पुलिस ने बार एसोसिएशन के अन्य वकीलों में रमन चौधरी, वकील मंदीप सिंह माहल, हरसिमरन सिंह, संदीप, साबी, सुरिंदर कौर समेत दो दर्जन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बता दे, कुछ दिन पहले ही अमनदीप कौर की कार आटो से टकरा देने के बाद झगड़ा हुआ था, वीडियो वायरल हुई थी जिसमें कुछ लोग अमनदीप को बुरी तरह पीट रहे हैं। इसी मामले को लेकर वीरवार को वकीलों ने सड़क जाम कर दी थी, पुलिस आश्वासन के बाद जाम हटा लिया था। अदालत ने इस मामले में आरोपी तरसेम सिंह को 28 जनवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया था।
जेल में बाल्टी पर विवाद या बेअदबी पर मारपीट, तीन जख्मी
अमृतसर सेंट्रल जेल में दो ग्रुप में हुए झगड़े से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। बाल्टी को लेकर हुए विवाद में कुछ हवालातियों ने दूसरे पक्ष के हवालातियों पर हमला कर दिया। दो हवालातियों को जेल के अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जेल प्रबंधन ने गेट हकीमां थाने में तरनतारन के मियांविंड निवासी सरबजीत सिंह, गुरदासपुर के भोगवाल गांव निवासी शमशेर सिंह और जालंधर के करतारपुर नगर निवासी सरवदीप सिंह उर्फ शेरा के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह पुलिस का कहना है।
विज्ञापन
उधर, पता चला है कि मारपीट करने वालों ने धार्मिक पुस्तक का अपमान करने के आरोप में जेल में बंद दूसरे पक्ष के लोगों की पिटाई की है। बेअदबी मामले में आरोपियों ने घायल तीनों आरोपियों को बैरक में बुलाकर वहां पिटाई की। असिस्टेंट जेल सुपरिंटेंडेंट सतपाल सिंह बताया कि उक्त आरोपियों ने जेल में बंद प्रेम सिंह, शमशेर सिंह व राजू मसीह की पिटाई कर दी थी। घायलों का इलाज चल रहा है।
कर्ज के 50 लाख की जमीन धोखे से हड़पी, दो नामजद
थाना सी डिवीजन पुलिस ने बैंक से 50 लाख रुपये का कर्ज लेकर फूलों की खेती करने के लिए 15 साल के लिए लीज पर दी गई जमीन को हथियाने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एएसआई अतर सिंह ने बताया कि महिमा पंडोरी गांव के बलिहार सिंह को गिरफ्तार किया गया है। अन्य एक आरोपी मजीठा रोड के बसंत नगर निवासी विशाल भल्ला को काबू करने के लिए छापेमारी की जा रही है। शिकायत कर्ता स्वरूप सिंह ने बताया कि कुछ साल पहले 50 लाख रुपये बैंक से कर्ज लेकर गांव में कुछ जमीन 15 साल की लीज पर ली थी। वहां फूलों की खेती करके कारोबार कर रहे थे। किन्हीं कारणों उन्होंने उक्त जमीन खेती करने के लिए दोनों आरोपियों को दे दी थी। लेकिन आरोपियों ने धोखे से जमीन अपने नाम करवा ली और उन्हें एक पैसा तक नहीं दिया।