फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   बटाला पुलिस ने पूर्व सैनिक को एके-47 और 23 कारतूस समेत गिरफतार किया

बटाला पुलिस ने पूर्व सैनिक को एके-47 और 23 कारतूस समेत गिरफतार किया

Tue, 21 Nov 2017 10:39 PM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
बटाला पुलिस ने पूर्व सैनिक को एके-47 और 23 कारतूस समेत गिरफतार किया
एके-47 और 23 कारतूस के साथ पूर्व सैनिक गिरफ्तार
विज्ञापन

रिवाल्वर और 5 कारतूस के साथ एक अन्य काबू, तीन के खिलाफ आर्म्स एक्ट का केस
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। पुलिस ने एक पूूर्व सैनिक समेत तीन लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। मामले में पुलिस ने पूर्व सैनिक को एके-47 और 23 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी रिवाल्वर और पांच कारतूस के साथ की गई है। पुलिस आरोपी से इस बात की पूछताछ कर रही है कि उसके पास एके-47 कहां से आया।
एसएसपी बटाला उपिंदरजीत सिंह घुम्मण ने मंगलवार को आरोपियाें की गिरफ्तारी का खुलासा किया। इस बीच यहां आईजी बार्डर रेंज सुरिंदरपाल सिंह परमार भी पहुंचे। आईजी बार्डर रेंज और एसएसपी बटाला ने बताया कि पुलिस को मिली सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। आरोप लगाया कि पूर्व फौजी के पास एके 47 जैसा बड़ा हथियार था और वह इससे पहले कुछ आपराधिक वारदातों को भी अंजाम दे चुका है।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर से खरीदी थी एके-47
पुलिस थाना घन्नियां के बांगर एसएचओ एसआई परमजीत सिंह ने नाकाबंदी की हुई थी। नाकाबंदी के दौरान जब एक बाइक पर सवार दो लोगों की तलाशी ली तो उनसे एक राइफल एके -47 समेत मैगजीन, 23 कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ फौजी निवासी गांव जोड़ा सिगां और उसके साथी जोहन मसीह निवासी जोहल नंगल के रूप में हुई है। पूछताछ में पूर्व फौजी गुरप्रीत सिंह ने माना है कि रिटायरमेंट के बाद उसने यह राइफल- (एके 47) जम्मू-कश्मीर के डोडा में किसी से ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



गैंगस्टर राणा कंदोवाल को दी थी राइफल
पूर्व फौजी ने कबूला किया है कि वह अपने साथी जोहन मसीह के साथ मिलकर एके-47 के बल पर पिछले साल अमृतसर-पठानकोट हाईवे पर ट्रक वालों से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। फौजी के साथी जोहन मसीह ने कबूला किया है कि उसके पास भी लाइसेंसी 12 बोर की राइफल थी, जो उसने गैंगस्टर राणा कंदोवाल को दे दी थी जो इस समय जेल में हैं।


गैंगस्टर जगदीप सिंह जग्गू का साथी है बलवंत
एसएसपी बटाला और आईजी बार्डर रेंज ने बताया कि पुलिस ने गांव जांगला पुल से एक ओर युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी से एक 22 बोर का रिवालवर औैर 5 कारतूस बरामद हुए है। पकड़े गए आरोपी की पहचान बलवंत सिंह निवासी वेरका लाल कोठी के रूप में हुई है। आरोपी बलवंत सिंह गैंगस्टर जगदीप सिंह जग्गू का साथी है।

फोटो- 21जीडीआरबीटीएलपी01 ऐ
कैप्शन- बटाला में आईजी बार्डर रेंज सुरिंदपाल सिंह परमार और एसएसपी बटाला उपिंदरजीत सिंह घुम्मण पकड़े गये हथियार दिखाते हुए और जानकारी देते हुए।
फोटो- 21जीडीआरबीटीएलपी01 बी
कैप्शन- बटाला पुलिस की गिरफत में तीनों आरोपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed