फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   पूछताछ में खुलासा, डकैतों ने लूट के दौरान किया था कत्ल, दर्जनों को किया घायल

पूछताछ में खुलासा, डकैतों ने लूट के दौरान किया था कत्ल, दर्जनों को किया घायल

Wed, 05 Dec 2018 09:55 PM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
पूछताछ में खुलासा, डकैतों ने लूट के दौरान किया था कत्ल, दर्जनों को किया घायल
डकैतों ने वारदात के दौरान की थी हत्या
विज्ञापन

आरोपियों को प्रोडेक्शन वारंट पर वारदातों वाली जगहों पर ले गई पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। जिला पुलिस की ओर से पांच दिन पहले कोटली नहर तथा नंगल भूर में काबू किए 11 डकैतों ने कबूल किया है कि उन्होंने एक वारदात के दौरान कत्ल भी किया था, जबकि कई लोगों को दातर और बेसबैट से घायल किया है। हालांकि पुलिस इस बारे पुष्टि करने से कतरा रही है।
बुधवार को गिरोह के सदस्यों को प्रोटेक्शन वारंट पर लेकर जिला पुलिस ने सुजानपुर तथा तारागढ़ में हुई लूट की वारदातों पर जांच की। पता चला है कि पुलिस की ओर से आरोपितों से गांव आसाबानों में गत माह एक डेरे पर रह रहे लोगों पर हथियारों से हमला कर उनसे नकदी औरजेवरात लूट की वारदातों पर पूछताछ की जा रही है। इसके अतिरिक्त तारागढ़ के साथ लगते एरिया में हुई अन्य चोरी व लूट की वारदातों पर भी आरोपितों को मौके पर ले जाकर उनसे जांच की जा रही है।
विज्ञापन

वीरवार अथवा शुक्रवार आरोपियों को सुजानपुर ले जाकर कुछ दिनों पहले एडवोकेट के बुजुर्ग माता-पिता से मारपीट ौर डकैती कर घर से 50 हजार रुपये एवं 35 तोला सोना लूट की घटना पर भी जांच के लिए इन्हें सुजानपुर ले जाया जा सकता है। पुलिस की ओर से आरोपियों की ओर से पिछले समय में की गई आपराधिक वारदातों संबंधी लिंक खंगालने का प्रयास किया जा रहा है। उधर, एसपी डिटेक्टिव धर्मवीर सिंह ने बताया कि पुलिस की ओर से मामले की जांच चल रही है। जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed