{"_id":"5acf8a8d4f1c1bc93d8b4d42","slug":"41523550861-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डियूटी पर काम कर रहे सहायक लाइनमैन को बाइक सवार ने टक्कर मारी,मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डियूटी पर काम कर रहे सहायक लाइनमैन को बाइक सवार ने टक्कर मारी,मौत
Updated Thu, 12 Apr 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज रफ्तार बाइक सवार ने ली लाइनमैन की जान
ड्यूटी पर सहायक लाइनमैन को बाइक सवार ने टक्कर मारी
बाइक सवार की गंभीर हालत को देखते बटाला से अमृतसर किया रेफर
थाना रंगड नंगल में बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। ड्यूटी पर बिजली की तारों को ठीक कर रहे बिजली बोर्ड के सहायक लाइनमैन को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दी। इस टक्कर से सहायक लाइनमैन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मोटरसाइकिल सवार भी गंभीर घायल हो गया। बाइक सवार की गंभीर हालत को देखते उसे बटाला से अमृतसर रेफर कर दिया गया है। हादसा वीरवार को बटाला केे गांव चौधरीवाल में हुआ है। पुलिस थाना रंगड नंगल ने मृतक सहायक लाइनमैन के शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में पुलिस थाना रंगड नंगल के एएसआई दर्शन सिंह ने बताया कि लखविंदर सिंह वासी हाथी गेट बटाला जो पंजगराइयां सब स्टेशन पर सहायक लाइनमैन के रूप में तैैनात था। वीरवार दोपहर बाद सहायक लाइनमैन लखविंदर सिंह अपने साथी सुखदेव सिंह केे साथ गांव चौधरीवाल में बिलजी ठीक करने के लिए गए थे। लखविंदर सिंह ने सीढ़ी को नीचे से पकड़ा हुआ था, जबकि सुखदेव सिंह सीढ़ी पर चढ़कर बिजली की तारों को ठीक कर रहा था। इसी दौरान गांव चौधरीवाल का ही रहनेे वाला रवि मसीह अपने पल्सर मोटरसाइकिल पर तेज रफ्तार से आया और लखविंदर सिंह को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि सहायक लाइनमैन लखविंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि खंभे पर चढ़े बिजली कर्मी सुखदेव सिंह ने खंभे को कस कर पकड़ लिया औैर बच गया। हादसे में मोटरसाइकिल सवार रवि मसीह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में रवि मसीह को बटाला के सिविल अस्पताल में लाया गया मगर डॉक्टरों ने उसे अमृतसर रेफर कर दिया है। जांच अधिकारी एएसआई दर्शन सिंह ने बताया कि बिजली कर्मी सुखेदव सिंह वासी रियाड़ के बयानों पर मोटरसाइकिल सवार रवि मसीह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया हैै।
फोटो- 12जीडीआरबीटीएलपी02
कैप्शन- बटाला के सिविल अस्पताल में हादसे को लेकर जांच पड़ताल करते हुए पुलिस अधिकारी।