फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   चंडीगढ़ और जिला सेहत विभाग की टीम ने ट्रैप लगाकर स्कैनिंग सेंटर पर रेड़ की

चंडीगढ़ और जिला सेहत विभाग की टीम ने ट्रैप लगाकर स्कैनिंग सेंटर पर रेड़ की

Sat, 09 Feb 2019 10:26 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 09 Feb 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ और जिला सेहत विभाग की टीम ने ट्रैप लगाकर स्कैनिंग सेंटर पर रेड़ की
भ्रूण लिंग जांच करते हाथों डॉक्टर समेत 6 लोग काबू
विज्ञापन

चंडीगढ़ और जिला सेहत विभाग की टीम ने ट्रैप लगाकर स्कैनिंग सेंटर पर रेड की
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। चंडीगढ़ से विशेष रूप में पहुंची सेहत विभाग की टीम और जिला सेहत विभाग की टीम ने ज्वाइंट आपरेशन में ट्रैप लगाकर फतेहगढ़ चूड़ियां के मेन बाजार में शनिवार शाम को छपामारी की। रेड में स्पीड नेटवर्क के डायरेक्टर डॉ. रमेश दत्त, सिविल सर्जन गुरदासपुर, डॉ. किशन चंद, बटाला सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. संजीव भल्ला, पटियाला से डॉ. सुखविंदर सिंह और डॉ. करण सागर फतेहगढ़ साहिब शामिल हैं। डायरेक्टर डॉ. रमेश दत्त ने बताया कि गुरदासपुर के सिविल सर्जन को मिली सूचना के बाद फतेहगढ़ चूड़ियां में एक स्कैनिंग सेंटर में भ्रूण लिंग जांच केंद्र पर लगभग एक हफ्ते तक उनकी टीम ने नजर रखी गई। इसके बाद शनिवार को शाम ट्रैप लगाकर प्रतिबंधित टेस्ट करते हुए एक डॉक्टर जो सेंटर का मालिक है, को पकड़ लिया। डॉक्टर के अलावा उसके दो सहायक और तीन दलाल है, जिन्हें मौके पर ही पकड़ा गया है। डॉ. रमेश दत्त ने बताया कि सिविल सर्जन गुरदासपुर ने पुलिस को उक्त 6 आरोपियों के खिलाफ शिकायत दे दी। सेंटर और स्कैनिंग मशीन को सील कर दिया गया है। उनकी ओर से दी गई पेमेंट की रिकवरी 15 हजार रुपये की कर ली गई है। इस संबंध में थाना फतेहगढ़ चूड़ियां के प्रभारी हरजीत सिंह ने बताया कि फिलहाल 6 लोग पुलिस हिरासत में है।

फोटो- 09जीडीआरबीटीएलपी04
कैप्शन- फतेहगढ़ चूडियां में सेहत विभाग की टीम छापेमारी के दौरान अपनी कार्रवाई करते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed