फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   धोखाधड़ी से छात्रा का एटीएम कार्ड बदल कर उसके खाते से

धोखाधड़ी से छात्रा का एटीएम कार्ड बदल कर उसके खाते से

Wed, 05 Dec 2018 09:55 PM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
धोखाधड़ी से छात्रा का एटीएम कार्ड बदल कर उसके खाते से
एटीएम कार्ड बदल 80 हजार निकाले
विज्ञापन

पीड़ित छात्रा की शिकायत पर अज्ञात युवक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। प्लस टू की छात्रा का धोखे से एक अज्ञात युवक ने एटीएम कार्ड बदल कर 80 हजार रुपये निकाल लिए। छात्रा के बयान पर अज्ञात युवक के खिलाफ थाना सिविल लाइन में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
अर्बन अस्टेट पुलिस चौकी के इंचार्ज एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में छात्रा सुपनीत कौर निवासी गांव हरपुरा ने बताया कि वह एक निजी स्कूल की छात्रा है। वह अपने पिता का डेबिट कार्ड लेकर कादियां रोड पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक बटाला से पैस निकालवाने गई थी। उसने एटीएम में कार्ड डाला लेकिन पैसे नही निकले। इसी दौरान जब वह कार्ड डालकर अपना पासवर्ड दबा रही तो पीछे एक युवक खड़ा था। युवक ने उसका पासवर्ड नोट कर लिया। पैसे न निकलने पर युवक उसे कहना लगा कि वह उसे अपना कार्ड दे और वह उसे पैसे निकलवा देता है।
विज्ञापन

उसने अपना कार्ड युवक को दे दिया। इसी दौरान युवक ने उसका कार्ड बदल दिया। कार्ड मशीन में डाला तो पैसे नही निकले। इसके बाद वह उक्त कार्ड लेकर घर चली गई। इसी दौरान उक्त युवक ने छात्रा के कार्ड से 80 हजार रूपये निकलवा लिये। इस जालीसाजी के बारे उसे तब पता चला जब पैसे निकलने के उनके मोबाइल पर मैसेज आए। एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed