फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   पिस्तोल के बल पर अढ़ाई लाख रुपए लूटे

पिस्तोल के बल पर अढ़ाई लाख रुपए लूटे

Fri, 16 Feb 2018 04:32 PM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 04:32 PM IST
विज्ञापन
पिस्तोल के बल पर अढ़ाई लाख रुपए लूटे
पिस्तौल के बल पर ढाई लाख की लूट
विज्ञापन

कार सवार दो लुटेरों ने की वारदात, पुलिस सीसीटीवी खलाने में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर।
संगलपुरा रोड स्थित गुलाटी होलसेल करियाणा स्टोर पर कार में आए दो लुटेरों की ओर से पिस्तौल के बल पर दुकानदार से लगभग ढाई लाख की लूट लिए। थाना सिटी पुलिस केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की मदद से लुटेरों की तलाश कर रही है।

लूट का शिकार हुए अतुल गुलाटी गुलाटी निवासी गुरदासपुर ने बताया कि उसकी संगलपुरा रोड पर करियाना की दुकान है। गुरुवार रात लगभग 9:15 बजे अपने भाई रिशु के साथ वह दुकान के बाहर ही पैसों से भरा बैग लेकर खड़ा था। नौकर शटर बंद कर रहे थे। इसी बीच सफेद रंग की स्विफ्ट कार आकर रुकी। कार से एक युवक उतरा और आते ही पिस्तौल से फायर कर उससे रुपये का बैग छीन लिया और वहीं खड़ी एक्टिवा पर रख दिया और वहां से जाने को कहा। उसके बाद लुटेरे ने उसके नौकर से भी कहा कि उसके पास जितनी राशि है, सौंप दे। इस पर उसने भी दुकानों की उगाही करके लगो लगभग 30 हजार रुपये सौंप दिए।। लुटेरे कार पर सवार होकर भाग गए। वह 3-4 मिनट बाद फिर वापस आ गए, वह जल्दबाजी में पैसों से भरा बैग पहले छोड़ गए थे। घटना की सूचना थाना सिटी पुलिस को सूचना दी गई। थाना इंचार्ज शाम लाल ने बताया कि केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed