फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   25 युवकों ने विदेश भेजने के नाम पर ट्रेवल एजेंट पर धोखाधड़ी करने के लगाए आरोप

25 युवकों ने विदेश भेजने के नाम पर ट्रेवल एजेंट पर धोखाधड़ी करने के लगाए आरोप

Fri, 09 Jun 2017 05:43 PM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 05:43 PM IST
विज्ञापन
25 युवकों ने विदेश भेजने के नाम पर ट्रेवल एजेंट पर धोखाधड़ी करने के लगाए आरोप
विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी
विज्ञापन

25 युवकों ने ट्रेवल एजेंट पर लगाए आरोप, एसपी हेडक्वार्टर को दी लिखित शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला।
विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले ट्रेवल एजेंट के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करने की मांग को लेकर 25 युवक एसपी हेडक्वार्टर गुरसेवक सिंह से मिले। पीड़ित युवकों ने एसएसपी बटाला के नाम पर एसपी गुरसेवक सिंह को लिखित शिकायत सौंपकर आरोपी एजेंट के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

पुलिस को दी लिखित शिकायत में समियून वासी धारीवाल, राज कुमार वासी मोहल्ला हरनाम नगर और कुलवंत सिंह वासी गांव ओलख कलां ने बताया कि बटाला के एक ट्रेवल एजेंट ने दुबई भेजने के लिए उनसे प्रति व्यक्ति 30 हजार रुपये लिए थे। पैसे लेकर उनको जाली वीजा और जाली टिकटें दे दी। ऐसी ठगी करके ट्रेवल एजेंट ने उनके साथ 35 से 40 लाख रुपये का फ्राड किया है। उन्होंने बताया कि एजेंट से पीड़ित युवकों की संख्या करीब 140 हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि उनके पैसों के साथ उनके पासपोर्ट भी वापस दिलाए जाएं और ट्रेवल एजेंट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। मामले केे जांच अधिकारी डीसपी सिटी सुच्चा सिंह ने बताया कि पीड़ित युवकों से लिखित शिकायत ले ली गई है। दूसरे पक्ष को भी बुलाकर उनका पक्ष भी लिया जाएगा। मामले की जांच पड़ताल के बाद ही बनती कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




फोटो- 09 जीडीआरबीटीएलपी01(ऐ)
कैप्शन- बटाला के एसपी गुरसेवक सिंह को ट्रेवल एजेंट पर कार्रवाई करने के लिए लिखित शिकायत देते हुए पीड़ित युवक।
फोटो- 09जीडीआरबीटीएलपी01(बी)
कैप्शन- एसएसपी बटाला कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए पीड़ित युवक ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed