{"_id":"5dd3f5c78ebc3e54f7347c55","slug":"26-year-old-youth-shot-dead-in-firozpur-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"आढ़त पर पैसे मांगने को लेकर हुआ विवाद, बीच बचाव में आए युवक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आढ़त पर पैसे मांगने को लेकर हुआ विवाद, बीच बचाव में आए युवक की गोली मारकर हत्या
Tue, 19 Nov 2019 08:21 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 19 Nov 2019 08:21 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजपुर के थाना घल्लखुर्द में पड़ती दाना मंडी मुदकी में आढ़ती की दुकान पर हुए विवाद में 26 वर्षीय नौजवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी मंडी में मजदूरों को एकत्र होते देख वहां से भाग गया। थाना घल्लखुर्द पुलिस ने मंगलवार को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। सुभाष कुमार निवासी शोकर (मुदकी) ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह अपने दोनों बेटों संदीप कुमार और मनदीप कुमार के साथ कमल कुमार पुत्र लक्ष्मण दास की आढ़त पर काम करते हैं।
विज्ञापन
आरोपी वरिंदर सिंह निवासी कबर वच्छा रोड (मुदकी) उनकी आढ़त पर आया और बिना किसी काम के कमल से पैसे मांगने लगा। संदीप ने बीच बचाव किया तो वरिंदर ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से कमल पर गोली दाग दी। वह कमल के न लगकर दीवार पर जाकर लगी। इसके बाद वरिंदर ने दूसरी गोली संदीप के सीने में दाग दी, उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
गोली चलने के कारण वहां पर अफरातफरी मच गई। गोली की आवाज सुनकर मंडी के मजदूर दुकान पर एकत्र होने लगे। आरोपी मजदूरों को एकत्र होते देख वहां से भाग गया। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। इंस्पेक्टर कृपाल सिंह ने बताया कि सुभाष कुमार के बयान पर आरोपी वरिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन