फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   घरों में घुस हथियारों से लोगों को घायल कर लूटते थे, कई जिलों में कर चुके हैं वारदातें

घरों में घुस हथियारों से लोगों को घायल कर लूटते थे, कई जिलों में कर चुके हैं वारदातें

Sat, 01 Dec 2018 10:08 PM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
घरों में घुस हथियारों से लोगों को घायल कर लूटते थे, कई जिलों में कर चुके हैं वारदातें

विज्ञापन
घरों में लोगों को घायल कर करते थे लूटपाट, 11 पर केस
वारदात का खुलासा नहीं कर रही पुलिस, कई जिलों में कर चुके हैं वारदातें
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। पठानकोट के नंगलभूर और मीरथल से पकड़े गए सभी 11 आरोपी रात या दिन में भी लोगों के घरों में घुस जाते थे, दरवाजों पर लगे ताले और फेंसिंग काटने के लिए कटर इनके पास था। घर में मौजूद लोगों को बेसबैट और दातर से हमला कर घायल कर देते थे, उसके बाद लूट कको अंजाम देते थे। हालांकि पुलिस अफसरों ने वारदात को लेकर कोई जानकारी नहीं दी। वहीं लगातार तीसरे दिन अधिकारियों ने फोन नहीं उठाए लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सभी 11 लोगों पर लूट, ड्रग तस्करी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कोर्ट से रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि आरोपियों की निशानदेही पर गैंग के अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया जा सके। बताया जा रहा है कि थाना नंगलभूर में मुरादपुर, तरनतारन निवासी राहुल उर्फ जानू, हैपी उर्फ पन्नू निवासी तरतारन से 400 ग्राम नशीला पाउडर और एक बाइक, होशियारपुर निवासी शिंदर और तरनतारन निवासी रंगीला से 415 ग्राम नशीला पाउडर और एक बाइक मिलने पर मामला दर्ज किया गया। वहीं सनीम उर्फ अर्जुन निवासी गांव कोड़काना नूरपुर हिमाचल से ऑल्टो कार और 210 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। जोध सिंह, अमर सिंह निवासी हिमाचल, सन्नी कुमार, मुन्ना, भोलू और शमशेर उर्फ टीटो को चोरी और डकैती के मामलों में शामिल होने पर गिरफ्तार किया गया है। एसपी डिटेक्टिव धर्मवीर ने बताया कि इन आरोपियों ने पंजाब के कई अन्य जिलों में भी कई वारदात को अंजाम दिया है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed