{"_id":"5b59fa5e4f1c1bab7d8b4cb0","slug":"21532623454-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही रात में चोरों ने तीन दुकानों को बनाया निशाना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक ही रात में चोरों ने तीन दुकानों को बनाया निशाना
Updated Thu, 26 Jul 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक रात में तीन दुकानों से लाखों की चोरी
कपड़े औैर मोबाइल की दुकान में की वारदात, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। सिटी रोड पर स्थित लोहा मंडी के पास बुधवार की रात को एक साथ लगती तीन दुकानों में चोरों ने सेंध लगाई। उक्त तीन दुकानों में से एक मोबाइल शॉप, कपड़े की दुकान और एक चाय की दुकानें थी। चोरों ने कपड़े की दुकान और मोबाइल की दुकान से लाखों का कीमती सामान उड़ाया जबकि चाय की दुकान की खिड़की की जाली ही तोड़ी मगर चाय की दुकान में कुछ भी चुुराने में चोर कामयाब नही हो सके। इस संबंध में लोहा मंडी में पड़ती अरोड़ा क्लॉथ हाउस के मालिक अशोक कुमार वासी पहाड़ी गेट बटाला ने बताया कि वह बुधवार रात को करीब 9 बजे दुकान बंद करके घर चले गये थे जब वीरवार सुबह दुकान पहुंचे तो पता चला कि चोरों ने उनकी दुकान की दीवार में सेंध लगाई थी। दुकान में रखा कपड़ा इधर-उधर बिखरा पड़ा था। चोर उनकी दुकान में से 15 हजार की कीमत के कपड़े और 12 हजार रुपये चुुरा कर ले गये हैं। उन्होंने बताया कि आज से ढ़ाई साल पहले भी चोरों ने उनकी दुकान में से तीन लाख का कपड़ा चुराया था। कपडे़ की दुकान के साथ ही लगती मोबाइल दुकान के मालिक अनिल महाजन निवासी खंडा खोला ने बताया कि वीरवार को सुबह जब वह दुकान पर आये तो उन्होंने देखा कि उनकी दुकान की दीवार में सेंध लगी हुई थी और उनकी दुकान में रखे मोबाइलों के डिब्बे बिखरे पड़े थे। अनिल महाजन ने बताया कि उनकी दुकान में रखा करीब 29 हजार कैश औैर मोबाइल गायब थे। चोरों ने उनकी दुकान में करीब ढ़ाई से तीन लाख के नये और पुराने मोबाइल चुराए हैं। इसके बाद चोर मोबाइल की दुकान के साथ लगती चाय वाली दुकान की खिड़की की लोहे की जाली तोड़ी मगर दुकान से कुछ चुराने में सफल नहीं हो पाए। सूचना मिलते ही बस स्टैंड पुलिस चौकी के इंचार्ज एएसआई बलदेव सिंह पहुंचे औैर स्थिति का जायजा लिया। एएसआई बलदेव सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। पुलिस दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को भी खंगालेगी।
फोटो- 26जीडीआरबीटीएलपी01 ऐ
कैप्शन- बटाला में मोबाइल की दुकान में मौके का निरीक्षण करते हुए पुलिस अधिकारी।
फोटो- 26जीडीआरबीटीएलपी01 बी
कैप्शन- बटाला के लोहा मंडी में क्लाथ हाउस जहां चोरी हुई।