फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   कोट रूम में पेश होने के बाद आरोपी पुलिस कस्टडी से भाग निकला

कोट रूम में पेश होने के बाद आरोपी पुलिस कस्टडी से भाग निकला

Sat, 14 Jul 2018 10:52 PM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
कोट रूम में पेश होने के बाद आरोपी पुलिस कस्टडी से भाग निकला
कोट रूम में पेश होने के बाद आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार
विज्ञापन

दो हवलदारों के खिलाफ मामला दर्ज, फतेहगढ़ चूड़ियां से पेशी के लिए लाया गया था आरोपी को
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला।
कोर्ट में पेश होने आया एक आरोपी पुलिस की कस्टडी से भाग निकला। पुलिस ने बहुत तलाश किया लेकिन आरोपी कहीं नहीं मिला।
फतेहगढ़ चूड़ियां थाना के एसएचओ हरजीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार को करण कुमार वासी वार्ड नंबर-8 फतेहगढ़ चूड़ियां और मोनू वासी गांव दादूजोध को गिरफ्तार किया था। केस में कर्ण से 330 नशीली गोलियां और आरोपी मोनू से 220 नशीली गोलियां बरामद की र्गइं। उक्त दोनों आरोपियों को लेकर एएसआई दलविंदर सिंह अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर शनिवार को उक्त दोनों आरोपियों को हथकड़ी लगाकर बटाला कोर्ट परिसर की अदालत में पेश करने के लिए गए थे।

वहीं पुलिस थाना सिविल लाइन बटाला के एसएचओ प्रभजोत सिंह ने बताया कि फतेहगढ़ चूड़ियां थाने से उक्त दोनों आरोपियों को लेकर एएसआई दलविंदर सिंह अपने दो साथियों समेत बटाला कोर्ट परिसर में पहुंचा था। शनिवार की शाम को करीब साढ़े तीन उक्त दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जज के सामने पेश होने के बाद जैसे ही वह कोर्ट रूम से बाहर निकला तो बड़ी चालाकी से आरोपी मोनू पुलिस कस्टडी से भाग निकला। जिन दो हवलदारों ने उसको पकड़ रखा था। उन्होंने इधर-उधर मोनू की तलाश की लेकिन वहीं कहीं न मिला। थाना सिविल लाइन बटाला के एसएचओ प्रभजोत सिंह ने बताया कि एएसआई दलविंदर सिंह के बयान पर फतेहगढ़ चूड़ियां पुलिस के दोनों हवलदारों के खिलाफ थाना सिविल लाइन बटाला में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा फरार आरोपी की तलाश में भी जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed