फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   भारी मात्रा प्रतिबंधित दवाओं के साथ चार गिरफ्तार

भारी मात्रा प्रतिबंधित दवाओं के साथ चार गिरफ्तार

Sat, 14 Jul 2018 10:28 PM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
भारी मात्रा प्रतिबंधित दवाओं के साथ चार  गिरफ्तार
भारी मात्रा प्रतिबंधित दवाओं के साथ चार गिरफ्तार
विज्ञापन

तरनतारन। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस ने प्रतिबंधित दवाओं के 473 गोलियां व कैप्सूल सहित चार लोगों कोे गिरफ्तार कर संबंधित थानों में केस दर्ज किया है। गांव जमस्तपुर के पास गश्त के दौरान एक युवक को 140 नशीली गोलियों के साथ पुलिस ने काबू किया। एएसआई अमरीक सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान जैक्सन गिल निवासी मोहल्ला टांक कुक्षत्रिय के रूप में हुई है। इसी तरह थाना खालड़ा पुलिस ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को प्रतिबंधित दवाओं की 95 गोलियों के साथ गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है। एएसआई हरपाल सिंह ने बताया कि खालड़ा के पास गश्त के दौरान हरचंद सिंह निवासी राजोके को संदेह के आधार पर रोककर जब तलाशी ली गई तो उसके पास से 95 गोलियां बरामद हुई। वहीं पुलिस चौकी कैरों के इंचार्ज गुलजार सिंह ने वार्ड नंबर 4, पट्टी निवासी जोगिंदरपाल को गिरफ्तार कर उसे पास से भूरे रंग के 138 कैप्सूल बरामद कर केस दर्ज किया है। जबकि थाना खालड़ा ने गश्त दौरान एक व्यक्ति को काबू कर उसके पास से 100 नशीली गोलियां बरामद की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed