{"_id":"5b1d52b24f1c1b614d8b5b2a","slug":"21528648370-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती का पर्स छीनकर फरार लूटेरा पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती का पर्स छीनकर फरार लूटेरा पुलिस ने दबोचा
Updated Sun, 10 Jun 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती का पर्स छीनकर भाग रहा स्नैचर पकड़ा
बटाला। शनि मंदिर बटाला में माथा टेकने जा रही महिला के हाथ से पर्स छीन कर फरार हुए लुटेरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और छीने गए सोने के जेवर भी बरामद कर लिए। थाना सिटी के एसएचओ विश्वामित्र ने बताया कि डायमंड कॉलोनी की रहने वाले अनामिका पुत्र अशोक कुमार शनिवार सुबह करीब 8 बजे अपने घर से शनि मंदिर में माथा टेकने पैदल जा रही थी। रास्ते में पीछे से बाइक पर आया एक युवक, अनामिका के हाथ में पकड़ा पर्स छीनकर फरार हो गया। पर्स में सोने के करीब 11 ग्राम के जेवर, जिन में बालियों का एक जोड़ा, एक अंगूठी, माथे का टीका और 400 रुपये नकद थे। एसएचओ ने बताया कि मामले की जांच एएसआई सविंदर सिंह को सौंपी गई थी। एएसआई सविंदर सिंह ने जांच की, तो इस वारदात में कैप्टन सिंह वासी गांव गिलबोब शामिल पाया गया। एएसआई सविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने रविवार को आरोपी कैप्टन सिंह को उसके गांव से गिरफ्तार करके छीने गए जेवर व पैसे बरामद कर लिए है।