{"_id":"5a257d614f1c1bce408baf4b","slug":"21512406369-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे के कातिलों को गिरफतार करने की मांग को लेकर मां और बहनें जीटी रोड पर धरने पर बैठी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटे के कातिलों को गिरफतार करने की मांग को लेकर मां और बहनें जीटी रोड पर धरने पर बैठी
Updated Mon, 04 Dec 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटे के कातिलों की गिरफ्तारी के लिए धरने पर बैठीं मां, बहनें
मां ने कहा- डेढ़ माह पहले हुई थी हत्या, 6 आरोपियों में से सिर्फ एक को किया काबू
पुलिस पर जानबूझ कर गिरफ्तारी न करने का आरोप, 10 दिन का अल्टीमेटम दिया
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला।
बेटे के कत्ल के आरोप में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से गुस्साईं मृतक युवक की मां और दोनों बहनें सोमवार को एसएसपी कार्यालय के सामने जीटी रोड पर धरने पर बैठ गईं। इस दौरान पारिवारिक सदस्यों ने बटाला पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन एक घंटे तक चलता रहा, जिस वजह से यातायात भी बाधित रहा।
प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि करीब डेढ़ माह पहले हुए मनमोहन प्रीत सिंह उर्फ लक्की (27) वासी बटाला के कातिलों को गिरफ्तार किया जाए। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने अपना प्रदर्शन बंद किया। साथ ही पुलिस प्रशासन को 10 दिन का अल्टीमेटम भी दिया है। जीटी रोड पर बैठी प्रदर्शन कर रहीं मनमोहन प्रीत की मां राजविंदर कौर ने बताया कि 25 अक्तूबर को उनके बेटे लक्की की कुछ लोगों ने हत्या कर दी थी। लक्की का उनसे कोई झगड़ा नहीं था। उनका बेटा सिर्फ समाज सेवा का काम करता था। इस संबंध में पुलिस ने 6 लोगों पर कत्ल का मामला दर्ज किया था।
राजविंदर कौर ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस केस में नामजद आरोपियों को किसी बाहरी प्रभाव या मिलीभगत होने की वजह से जानबूझ कर गिरफ्तार नहीं कर रही है। उन्होंने पुलिस प्रशासन को चेेतावनी देते दी कि अगर दस दिनों तक उनके बेटे के कत्ल के आरोपियों को गिरफ्तार न किया गया तो वे गांधी चौक में चक्का जाम करेंगे। एसएचओ सिटी बटाला विश्वामित्र के आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार करने के आश्वासन पर प्रदर्शनकारियों ने अपने प्रदर्शन को समाप्त किया। एसपी इनवेस्टीगेशन सूबा सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसमें एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जल्द ही मामले में नामजद अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
फोटो- 04जीडीआरबीटीएलपी02 ऐ
कैप्शन- जीटी रोड पर स्थित एसएसपी बटाला कार्यालय के सामने इंसाफ के लिए गुहार लगातीं मृतक युवक की मां और बहनें।
फोटो- 04जीडीआरबीटीएलपी02 बी
कैप्शन- बटाला में प्रदर्शनकारियों को आश्वासन देते पुलिस के उच्चाधिकारी।