फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   पिस्तौल दिखाकर टैक्सी चालक से उसकी टवेरा गाड़ी छीन दो अज्ञात लुटेरे हुए फरार

पिस्तौल दिखाकर टैक्सी चालक से उसकी टवेरा गाड़ी छीन दो अज्ञात लुटेरे हुए फरार

Sat, 25 Nov 2017 10:10 PM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
पिस्तौल दिखाकर टैक्सी चालक से उसकी टवेरा गाड़ी छीन दो अज्ञात लुटेरे हुए फरार
पेट्रोल पंप कर्मी की आंखों में मिर्च झाेंककर लूट
विज्ञापन

मुक्तसर।
जिले के गांव डोहक में शनिवार दोपहर बाइक सवार तीन युवकों ने पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मचारी की आंखों में मिर्च झाेंककर 50 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
पंप के मालिक सतविंदर सिंह सत्ता ने बताया कि उनका गांव डोहक में सत करतार फिलिंग स्टेशन है। उनके पंप पर कार्यरत रणजीत सिंह दोपहर करीब 12 बजे अकेला था। इस दौरान उसके पास सुजूकी बाइक पर तीन युवक आए। उनके मुंह बंधे हुए थे। उन्होंने आते ही रणजीत सिंह की आंखों में मिर्ची झोंक दी और पंप में रखा 50,300 रुपये कैश लेकर फरार हो गए। कुछ समय के बाद पंप पर तेल डलवाने के लिए आए एक व्यक्ति ने उसे संभाला और उन्हें सूचना दी। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना बरीवाला पुलिस मौके पर पहुंची। उनके साथ डीएसपी गुरतेज सिंह भी पहुंच गए। रणजीत सिंह को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। वहां उसका उपचार चल रहा है। उधर, पुलिस ने मौका देखने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पिस्तौल दिखाकर टवेरा गाड़ी लूटी
पुलिस ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला।
गांव माड़ी पन्नवां के पास सवारी बनकर बैठे दो युवक शुक्रवार की रात टैक्सी चालक से पिस्तौल के बल पर टवेरा गाड़ी लूटकर फरार हो गए। थाना श्री हरगोबिंदपुर पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में कर्मजीत सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी वार्ड नंबर एक रईया ने बताया कि वह टवेरा गाड़ी किराए पर चलाता है। शुक्रवार की रात करीब साढ़े आठ बजे वह काम से वापस आ रहा था। गांव माड़ी पन्नवां से दो युवकों ने उससे कहा कि वह गांव कीड़ी जाना चाहते है। वह उन्हें वहां छोड़ आए। उसने कहा कि वह इसका किराया 1300 रुपये लेगा। दोनों ने कहा कि उन्हें किराया मंजूर है। उक्त दोनों टैक्सी में बैठ गए।दोनों रात के अंधेरे में उसको कभी इधर ले जाते तो कभी कहीं। उसे गांव कीड़ी के बारे में पता नही था। आखिर में दोनों ने टैक्सी चालक को कहा कि वह उनको वहीं छोड़ आए, जहां से वह बैठे थे।

वापस आकर उसने माड़ी पन्नवां के पास गाड़ी रोकी। इस पर एक युवक ने उसके पेट पर पिस्तौल लगा दी और कहा कि वह गाड़ी से बाहर निकल जाये। डर के मारे जैसे ही वह बाहर निकल आया। इसके बाद दोनों उसकी लेकर फरार हो गए। थाना श्री हरगोबिंदपुर के एएसआई स्वंबरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने कर्मजीत सिंह की शिकायत पर दो अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed