फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   शिवसेना (बाल ठाकरे) के राज्य उप प्रमुख हरविंदर सोनी के खिलाफ मामला दर्ज

शिवसेना (बाल ठाकरे) के राज्य उप प्रमुख हरविंदर सोनी के खिलाफ मामला दर्ज

Tue, 12 Feb 2019 10:27 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 12 Feb 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
शिवसेना (बाल ठाकरे) के राज्य उप प्रमुख हरविंदर सोनी के खिलाफ मामला दर्ज
शिवसेना (बाल ठाकरे) के राज्य उप प्रमुख के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

एसएमओ ने लगाए धमकी देकर हाथापाई करने और जबरन पैसे वसूलने के आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। शिवसेना बाल ठाकरे के राज्य उप प्रमुख हरविंदर सोनी सहित आठ लोगों के खिलाफ थाना सिटी पुलिस ने जबरन वसूली, धमकी देने सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। यह मामला प्राइमरी हेल्थ सेंटर दोरांगला में तैनात एसएमओ डॉ. गोपाल राज की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है। हरविंदर सोनी ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किए। उन्होंने कहा कि उनके पास वीडियो है, जिसमें डाक्टर उसे धमका रहे हैं। इसके गवाह उनके साथ गए गनमैन भी हैं।
पीएचसी दोरांगला में तैनात सीनियर मेडल अफसर (एसएमओ) डॉ. गोपाल राज निवासी बहरामपुर रोड गुरदासपुर ने बताया कि उनकी पत्नी डॉ. आरती घर में ही महक अस्पताल चलाती हैं। नौ फरवरी को दो व्यक्ति अस्पताल में आए और रिसेप्शन पर लड़की को 5100 रुपये की एक पर्ची देकर डॉक्टर को देने को कहा। पर्ची महा शिवरात्रि की शोभा यात्रा के संबंध में थी जिस पर शिव सेना बाल ठाकरे लिखा हुआ था। सोमवार को करीब ढाई बजे वह खाना खाने आए तो रिसेप्शनिस्ट ने कहा कि चार पांच लोग उन्हें बुला रहे हैं। जब वह बाहर आए तो उक्त व्यक्तियों ने कहा कि वह प्रधान सोनी के आदमी हैं और पर्ची के पैसे मांगे। उन्होंने मना कर दिया। करीब 15 मिनट बाद सोनी सात-आठ गनमैनों के साथ वहां आए और उनके साथ हाथापाई कर जान से मारने की धमकियां दी। वह डर गए और घर में घुस कर जान बचाई। थाना सिटी में उनकी ओर से शिकायत दर्ज करवाई गई है। थाना सिटी में डॉक्टर के बयान पर सोनी समेत आठ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हरविंदर सोनी का कहना था कि महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर इस बार बड़ी शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है जिसके चलते सभी गण्यमान्य लोगों से सेवा लेकर पर्ची दी जा रही है। डॉक्टर के साथ भी उनकी फोन पर कुछ दिन पहले बात हुई थी जिसके चलते उन्होंने वहां पर्ची भेजी। डाक्टर ने उन्हें मना कर दिया। वह खुद उनके पास निवेदन करने गए, उनके साथ उनकी सुरक्षा में लगे गनमैन भी थे। डाक्टर, जो पंजाब के एक मंत्री के रिश्तेदार हैं और अच्छी राजनैतिक पहुंच रखते हैं, ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। इसके बाद वह वहां से आ गए। सोनी ने कहा कि डॉक्टर की ओर से दी जाने वाली धमकियों की वीडियो भी उनके पास है और मौके पर मौजूद गनमैन भी इस बात के गवाह हैं।
विज्ञापन

--कोट--
शिकायतकर्ता डाक्टर के बयान के आधार पर थाना सिटी में हरविंदर सोनी और आठ अज्ञात के खिलाफ धारा 384, 452, 506, 511, 148 और 149 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की ओर से पुख्ता जांच की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया है। मामले में किसी भी प्रकार की राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वर्णदीप सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed