फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   दहेज के लिए बहु को तंग करने वाले पति व सास के विरुद्ध मामला दर्ज

दहेज के लिए बहु को तंग करने वाले पति व सास के विरुद्ध मामला दर्ज

Mon, 19 Nov 2018 10:35 PM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
दहेज के लिए बहु को तंग करने वाले पति व सास के विरुद्ध मामला दर्ज
पति और ससुर पर दहेज उत्पीड़न का आरोप
विज्ञापन

गुरदासपुर। बहू को दहेज के लिए परेशान करने के आरोप में पति और सास के खिलाफ थाना सिटी में मामला दर्ज किया गया है।
शिकायत में विवाहिता नवदीप कौर पुत्री इकबाल सिंह निवासी नजदीक पंजाब नेशनल बैंक गुरदासपुर ने बताया कि उसका पहला विवाह 2007 में मनदीप सिंह निवासी नंगल कोटली गुरदासपुर के साथ हुआ था। उसके पति की वर्ष 2011 में एक दुर्घटना में मौत हो गई। उसकी एक 9 वर्षीय बेटी है। उसका दूसरा विवाह मनदीप सिंह पुत्र लेट गुरदियाल सिंह निवासी मजीठा के साथ 2013 में हुआ। विवाह के छह माह उपरांत ही आरोपियों ने उसे दहेज के लिए परेशान व मारपीट करनी शुरू कर दी। उसका ससुराल परिवार दहेज में पैसों की मांग करते थे। उसके मायके परिवार की ओर से दिया गया सामान आरोपियों की ओर से खुर्दबुर्द कर दिया गया। मामले की जांच डीएसपी सिटी देव दत्त की ओर से करने के बाद रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच कर रहे एएसआई बलविंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed