{"_id":"5b6db9e34f1c1bb35d8b8380","slug":"201533917667-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर में मिली पठानकोट के होटल व्यवसायी की गाड़ी और ठेके से चुराई 2.5 लाख की शराब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फिरोजपुर में मिली पठानकोट के होटल व्यवसायी की गाड़ी और ठेके से चुराई 2.5 लाख की शराब
Updated Fri, 10 Aug 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजपुर में मिली होटल व्यवसायी की गाड़ी और लाखों की शराब
5 अगस्त को पठानकोट के होटल यूनाइट से महिंद्रा जीप और सरना के ठेके से चोरी हुई थी शराब
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। 5 अगस्त को पठानकोट के होटल व्यवसायी की गाड़ी और सरना के ठेके से चोरी 2.5 लाख की शराब फिरोजपुर के किले वाला चौक से बरामद की गई है। इस मामले में थाना कानवां, थाना डिवीजन नंबर 1 और फिरोजपुर सदर थाना तीनों में मामला दर्ज किया गया है। फिरोजपुर सदर थाना की पुलिस ने 2 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक 5 अगस्त की रात चोरों ने पहले गुरदासपुर रोड स्थित होटल यूनाइट के बाहर से जीप चुराई उसके बाद ढाकी चौक में दुकान के शटर का ताला तोड़ कर नकदी व सामान चुराकर उसी जीप में लोड कर ले गए। जीप में सामान लोडिंग की फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। उसके बाद चोर सरना-नरोट मेहरा लिंक रोड स्थित शराब ठेके के ताले तोड़ कर 330 बोतलें शराब चुरा कर ले गए। ठेके के मालिक सुभाष गतोरा, राजू गुप्ता,जागीर सिंह और विजय ठाकुर ने बताया कि चोर ठेके से 2 लाख 53 हजार रुपये की महंगी अंग्रेजी शराब और नकदी 6200 रुपये ले गए है। जिसकी शिकायत थाना कानवां थाना में उसी दिन दर्ज करवाई थी। वहीं होटल यूनाइट के एमडी राकेश ओल ने बताया कि 3 अगस्त की रात होटल के बाहर खड़ी जीप चोरी हो गई। उन्हें सुबह पता चला कि चोरों ने उनकी जीप चुराने के बाद ढाकी रोड पर एक दुकान से चोरी किया सामान जीप में सामान लोड कर ले गए। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में जीप की फुटेज पुलिस को सौंप कर शिकायत कर दी थी। थाना डिवीजन नंबर 1 के प्रभारी अवतार सिंह ने बताया कि फिरोजपुर थाना सदर की पुलिस को लावारिस गाड़ी मिली, जिसमें उन्हें 18 पेटियों में 24 अंग्रेजी शराब की बोतलें, 144 अधिए और 432 पौव्वे रिकवर किए गए हैं। थाना सदर की पुलिस ने 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।