{"_id":"5a5f7d1c4f1c1b8d268b4f45","slug":"201516207388-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपसी रजिंश के तहत घर में दाखिल होकर की मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आपसी रजिंश के तहत घर में दाखिल होकर की मारपीट
Updated Wed, 17 Jan 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंजिश में मारपीट, हवाई फायरिंग
पुलिस ने 24 लोगों के खिलाफ किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
तरनतारन
थाना सिटी पुलिस ने आपसी रंजिश के तहत दुकान में दाखिल होकर मारपीट करने व हवाई फायर करने के आरोप में 24 लोगों के खिलाफ को दर्ज किया है। पुलिस अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में गुरजंट सिंह उर्फ हैप्पी निवासी गुरु का खूह बुगा रोड ने बताया कि वह अपनी दुकान पर था। इस दौरान अवतार सिंह पुत्र शिंदू, बलविंदर सिंह बिंदा पुत्र बिट्टू, विशाल सिंह पुत्र विक्की, कवल सिंह पुत्र काला सिंह, प्रताप सिंह पुत्र बलजिंदर सिंह, आकाश पुत्र सोनू,दीपक पुत्र कुलविंदर सिंह, रेशम पुत्र काला सिंह, सुरजीत सिंह पुत्र जसवंत सिंह, मोनू पुत्र करपाल सिंह उर्फ साबी निवासी गुरु का खूह तरनतारन, बलजीत सिंह पुत्र करतार सिंह, जरमन पुत्र सुरजीत सिंह मुहल्ला जसवंत सिंह समेत 10, 12 अज्ञात व्यक्ति हथियार लेकर उसकी दुकान में दाखिल हुए। बलविंदर सिंह ने दोनाली राइफल व सुरजीत सिंह ने राइफल से हवाई फायर किया। वह अपनी जान बचाने के लिए घर में छिप गया। जब उसे छुड़ाने के लिए उसकी दुकान में खड़ी सरबजीत कौर व उसकी मां गुरमीत कौर आगे आई तो आकाश ने अपनी किरपान से सरबजीत कौर पर हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी गाली गलौच करते हुए फरार हो गए। आसपास लोगों ने घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। गुरजंट सिंह ने पुलिस को बताया कि आरोपी शराब पीकर गाली गलौच करते थे, जिन्हे वह रोकता था। इस पर वह रंजिश मानने लगे। एएसआई नरिंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा है।