{"_id":"5a3550204f1c1b0d698c249b","slug":"201513443360-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेवे को स्कूल लेने आए व्यक्ति पर फाच्र्यूनर और सफारी सवारों ने किया हमला, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेवे को स्कूल लेने आए व्यक्ति पर फाच्र्यूनर और सफारी सवारों ने किया हमला, केस दर्ज
Updated Sat, 16 Dec 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिस्टल, 65 हजार की नकदी, एक्टिवा लूटी
बेटे को स्कूल लेने आए व्यक्ति पर फार्च्यूनर और सफारी सवारों ने किया हमला, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
तरनतारन।
थाना सिटी पुलिस ने रंजिश के तहत व्यक्ति को जान से मारने की नीयत से फायर करने पर 3 नामजद समेत 23 व्यक्तियों खिलाफ मामला दर्ज किया है। हमलावरों ने पर पिस्टल, नकदी और एक्टिवा लूटने का आरोप है। नामजद आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
पुलिस को दी गई शिकायत में कंवलप्रीत सिंह निवासी गांव रसूलपुर ने बताया कि वह अपनी एक्टिवा पर सवार होकर सेंट फ्रासिंस स्कूल तरनतारन से अपने बेटे को लेने गया था। इस दौरान स्कूल के बाहर सतिंदरपाल सिंह उर्फ सोहल, हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी दोनों निवासी नजदीक सुल्लाकुल तरनतारन व रवि निवासी गांव दुग्गलवाला समेत कुछ अज्ञात व्यक्ति फार्च्यूनर गाड़ी में सवार होकर आए। इनके साथ आई सफारी गाड़ी में कुछ अज्ञात व्यक्ति सवार थे।
कंवलप्रीत सिंह ने बताया कि हरप्रीत सिंह ने उसे मारने की नीयत से फायर किए, उसने छिपकर अपना जान बचाई। इससे आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। जाते समय आरोपियों ने कंवलप्रीत सिंह से पिस्टल 32 बोर, जेब में पड़ी 65 हजार रुपये की नकदी और एक्टिवा छीन ले गए। घटना का पता चलते ही एएसआई विपिन कुमार पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एएसआई ने बताय कंवलप्रीत सिंह के बयानों पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है।