फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   ट्रेवल एजेंट का गला घोंट कर जान से मारने का प्रयास करने के आरोप में सात पर केस दर्ज

ट्रेवल एजेंट का गला घोंट कर जान से मारने का प्रयास करने के आरोप में सात पर केस दर्ज

Fri, 29 Mar 2019 10:28 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 29 Mar 2019 10:28 PM IST
विज्ञापन
ट्रेवल एजेंट का गला घोंट कर जान से मारने का प्रयास करने के आरोप में सात पर केस दर्ज

विज्ञापन
ट्रेवल एजेंट की हत्या के प्रयास में सात पर केस दर्ज
नामजद आरोपी ट्रेवल एजेंट से दो लाख रुपये की कर रहे थे मांग
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। ट्रेवल एजेंट की ओर से दुबई भेजे गए एक युवक की वापसी के बाद युवक के नाराज भाई और उसके कुछ साथियों ने ट्रेवल एजेंट से दो लाख रुपये लेने की मांग को लेकर एजेंट का गोल घोंट कर उसको जान से मारने का प्रयास किया। वहीं पुलिस ने ट्रेवल एजेंट के बयान पर सात लोगों के खिलाफ थाना सिटी में हत्या का प्रयास करने समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल नामजद आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। इस संबंध में थाना सिटी के एएसआई जर्मनजीत सिंह ने बताया कि रणजीत सिंह निवासी बहादरहुसैन कलां ने पुलिस को बताया कि वह ट्रेवल एजेंट का काम करता है। उसने बताया कि जसबीर सिंह निवासी हरपुरा ने शाम के समय उसे फोन करके कहा कि अगर उसने 2 लाख रुपये न दिए तो उसे जान से मार देंगे। रणजीत सिंह ने बताया कि वह अपने दफ्तर में मौजूद था कि जसबीर सिंह और अमृत सिंह निवासी धीरा दइया , 4-5 अज्ञात व्यक्तियों के साथ उसके दफ्तर में पहुंच गए। उन्होंने उसका गला घोंट दिया और 2 लाख रुपये की मांग करने लगे। उन लोगों ने उसकी दुकान का शीशा भी तोड़ दिया। ट्रेवल एजेंट रणजीत सिंह ने बताया कि रंजिश है कि एक साल पहले उसने अमृत सिंह के भाई को विदेश दुबई भेजा था, जो काम की जानकारी न होने के कारण वापस आ गया। लेकिन अब दोनों उससे फिरौती के तौर पर 2 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में थाना सिटी ने 7 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed