फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   सेना के रिटायर्ड सूबेदार का रिवाल्वर चोरी,मामला दर्ज

सेना के रिटायर्ड सूबेदार का रिवाल्वर चोरी,मामला दर्ज

Fri, 10 Aug 2018 09:44 PM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
सेना के रिटायर्ड सूबेदार का रिवाल्वर चोरी,मामला दर्ज
सेना के रिटायर्ड सूबेदार का रिवाल्वर चोरी, मामला दर्ज
विज्ञापन

बटाला। पूर्व सैनिक के घर से रिवाल्वर चोरी करने के आरोप में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस संबंध में थाना घनीए-के-बांगर के एसएचओ मुखतार सिंह ने बताया कि सुखराज सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी घनीए-के-बांगर ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि वह 2004 में भारतीय सेना में सूबेदार रैंक से रिटायर्ड हुआ था। उसने अपनी सुरक्षा के लिए वर्ष 2011 में अपने नाम पर एक लाइसेंसी रिवाल्वर लिया था, जो उसने घर की दूसरी मंजिल वाले कमरे में बेड के गद्दे के नीचे रखा था। वीरवार को सुबह वह अपने काम संबंधी घर से बाहर गया था, तब उसने चेक किया था तो रिवाल्वर वहीं गद्दे के नीचे ही पड़ा था। जब वह दोपहर करीब 2 बजे घर वापस आया तो उसने पाया कि गद्दे के नीचे रखा रिवाल्वर गायब था। उसने रिवाल्वर के बारे में अपने परिवार और नौकरानी को पूछा। इसके अलावा उसने इलाके में भी रिवाल्वर की तलाश ली, लेकिन रिवाल्वर नहीं मिला। सुखराज सिंह ने बताया कि उसके कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। उसे यकीन हे कि उसका रिवाल्वर कोई अज्ञात व्यक्ति दीवार फांदकर कमरे में से चोरी करके ले गया है। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed