फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   डीजे की ऊंची आवाज से हुए झगड़े की रजिंश के चलते दो पक्ष भिड़े, फायरिंग भी हुई

डीजे की ऊंची आवाज से हुए झगड़े की रजिंश के चलते दो पक्ष भिड़े, फायरिंग भी हुई

Tue, 27 Mar 2018 10:28 PM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
डीजे की ऊंची आवाज से हुए झगड़े की रजिंश के चलते दो पक्ष भिड़े, फायरिंग भी हुई
ऊंची आवाज में डीजे चलाने पर दो पक्ष भिड़े, फायरिंग
विज्ञापन

बेटे को गोली और पिता दातर के हमले से घायल
पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ किया मामला दर्ज, आरोपी फरार
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला।
जान से मार देने की नीयत से फायरिंग करने के आरोप में फतेहगढ़ चूड़ियां पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस खूनी भिड़ंत में पिता-पुत्र गंभीर घायल हुए है जिनमें से पुत्र गुरताज सिंह को गोली लगी है, जिसका इलाज अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में चल रहा है। वहीं पिता रशपाल सिंह का इलाज फतेहगढ़ चूड़ियां के सिविल अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में रंजिश की वजह कुछ दिन पहले डीजे की ऊंची आवाज से झगड़ा है। पुलिस थाना फतेहगढ़ चूड़ियां के एसएचओ चरणजीत सिंह ने बताया कि गांव मुरीदके के रहने वाले रशपाल सिंह ने पुलिस को दिये बयान में बताया है कि वह घर में थे और उसी समय आरोपी जग्गा, रमन, जग्गू, रणतेज सिंह, निक्कू सभी वासी मुरीदके और चार युवक उनके घर में जबरदस्ती घुसे औैर आते ही घर में तोड़ फोड़ शुरू कर दी। जब उन्होंने हमलावरों को रोकना चाहा तो आरोपियों ने उसके बेटे गुरताज सिंह पर जान से मार देने की नीयत से गोली चलाई, गोली उसके बेटे के बाएं कूले पर लगी और उस पर दातर से हमला कर घायल कर दिया। एसएचओ ने आगे बताया कि रशपाल सिंह बयानों पर पुलिस ने उक्त 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफत से बाहर है मगर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed