फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   शिव मंदिर से चुराया दान-पात्र, कार के शीशे तोड़ म्यूजिक सिस्टम चुराया

शिव मंदिर से चुराया दान-पात्र, कार के शीशे तोड़ म्यूजिक सिस्टम चुराया

Sun, 11 Mar 2018 10:00 PM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
शिव मंदिर से चुराया दान-पात्र, कार के शीशे तोड़ म्यूजिक सिस्टम चुराया
चोरों ने मंदिर से चुराया दानपात्र
विज्ञापन

कार का शीशा तोड़ म्युजिक सिस्टम उड़ाया
राष्ट्रीय हिन्दू सेना ने जताया घटनाओं पर रोष
पठानकोट।
शहर के मामून क्षेत्र में वार्ड नं.19 में चोरों ने दो जगह चोरी की घटना को अंजाम दिया।
पहली वारदात शिव मंदिर में हुई। मंदिर से करीब 100 मीटर दूर एक कार के शीशे तोड़कर म्यूजिक सिस्टम चुरा लिया गया। मंदिर से चोर दान पात्र ही उठा ले गए। मंदिर में चोरी के बाद मौके पर पहुंचे हिंदू नेताओं ने रोष जताया। दोनों मामलों में स्थानीय पुलिस को सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मामूनी में डिफेंस रोड स्थित शिव मंदिर के सेवादार महिंदर पाल, तिलक राज शर्मा ने बताया कि मंदिर में रोज की तरह जब सुबह पूजा अर्चना के लिए पुजारी मंदिर पहुंचा तो पाया कि मंदिर में रखा दानपात्र वहां नहीं था। इसके बाद सेवा कमेटी को सूचित किया गया। उन्होंने बताया कि मंदिर में रखे दान-पात्र को धार्मिक कार्यक्रम के समय ही खोला जाता है।
विज्ञापन

वहीं शिव मंदिर से करीब सौ मीटर दूर ही चोरों ने दूसरी घटना को अंजाम दिया। कार के मालिक अकविंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी कार घर के बाहर ही खड़ी कर रखी थी। चोरों ने कार के शीशे तोड़कर म्यूजिक सिस्टम चोरी कर लिया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अभी कुछ दिन पहले ही कार खरीदी थी। घटना से उनका 25 हजार का नुकसान हो गया है। उन्होंने कहा कि घर के पास ही एक शराब का ठेका है। उन्हें शक है कि किसी शराबी ने घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने प्रशासन से रिहायशी क्षेत्र में खुले ठेके को बंद करने की मांग भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना मामून पुलिस के प्रभारी कुलदीप ने बताया कि दोनों मामलों की शिकायत मिलते ही मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

फोटो -3- पठानकोट के मामून में शिव मंदिर से में हुई चोरी संबंधी बताते मंदिर सेवादार।
फोटो -3ए- पठानकोट के मामून में कार के कार के टूटे शीशे संबंधी बताते मालिक व अन्य।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed