{"_id":"5a8d63914f1c1b1d368bba66","slug":"191519215505-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारहवीं का छात्र और टेक्निशियन ट्रेनी चार ग्राम हेरोईन समेत काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारहवीं का छात्र और टेक्निशियन ट्रेनी चार ग्राम हेरोईन समेत काबू
Updated Wed, 21 Feb 2018 05:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू के ध्यानार्थ...............
12वीं का छात्र और टेक्नीशियन ट्रेनी चार ग्राम हेरोइन समेत काबू
- जेएंडके के कठुआ से कार में हिमाचल गए थे नशा लेने
- एक दे रहा प्राइवेट परीक्षा तो दूसरा सरकारी अस्पताल में ट्रेनी
पठानकोट।
नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस की ओर से बनाई गई स्पेशल टास्क फोर्स की एक टीम ने बुधवार को डिफेंस रोड स्थित टी-प्वाइंट पर नाके के दौरान 2 युवकों को 4 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान खेम सिंह और अक्षय कुमार निवासी वार्ड नं 14, जिला कठुआ, जम्मू एंव कश्मीर के रूप में हुई है। आरोपियों में खेम सिंह 12वीं कक्षा की प्राइवेट परीक्षा दे रहा है, जबकि अक्षय कुमार कठुआ के सरकारी अस्पताल में आई टेक्नीशियन की ट्रेनिंग ले रहा है। दोनों नशा लेने कार से हिमाचल प्रदेश के गांव भदरोआ गए थे और वहीं से लौट रहे थे।
स्पेशल टास्क फोर्स के एएसआई सतीश चंद ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने नाके पर वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान उन्होंने एक कार रोक कर तलाशी ली तो उसमें सवार 2 युवकों से 4 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। मामले की जांच कर रहे एएसआई सतीश चंद ने बताया कि आरोपी जिला पठानकोट के साथ लगते हिमाचल प्रदेश के गांव भदरोआ से जम्मू की ओर से जा रहे थे। नाके पर उन्होंने चेकिंग के दौरान युवकों को गिरफ्तार कर लिया, जिसके चलते पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने बताया कि आरोपी खेम सिंह 12वीं के प्राइवेट पेपर दे रहा है। इसके 2 पेपर देने अभी बाकी हैं। वहीं उसका साथी आरोपी अक्षय कुमार कठुआ के सरकारी अस्पताल में बतौर आई टेक्नीशियन ट्रेनिंग ले रहा है। पुलिस ने बताया कि दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।