{"_id":"5a8313b64f1c1b3c718b4967","slug":"191518539702-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव के रजवाहे के पास मिले दो शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांव के रजवाहे के पास मिले दो शव
Updated Tue, 13 Feb 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लापता दो युवकों के शव सड़क के किनारे मिले
गुरदासपुर। गुरदासपुर-मुकेरियां रोड पर रजवाहे के पास मंगलवार की सुबह दो युवकों के संदिग्ध हालात में शव मिले। गांव घराला के रहने वाले दोनों युवक सोमवार की शाम से लापता थे। थाना तिब्बड़ पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। पुलिस का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
थाना तिब्बड़ प्रभारी कुलवंत सिंह ने बताया गांव घराला निवासी शमशेर सिंह और बलदेव सिंह सोमवार की रात से लापता थे। उनके परिवार वाले दोनों की तालाश कर रहे थे। मंगलवार की सुबह दोनों के शव घराला के निकट रजवाहे के पास मिले। शवों पर किसी तरह के निशान नहीं है। थाना प्रभारी ने बताया कि पता चला है कि दोनों अपने कामकाज के लिए रेहड़ी तैयार कर रहे थे। शाम को दोनों ने एक साथ शराब पी थी। इसके बाद उनका कोई पता नहीं चला। शक है कि अधिक शराब पीने या शराब के जहरीली होने से दोनों की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण के बारे में पता चलेगा।