{"_id":"5974d3794f1c1b902f8b45b4","slug":"191500828537-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरनतारन में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई महिला की मृत्यु","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तरनतारन में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई महिला की मृत्यु
Updated Sun, 23 Jul 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत
मृतका के भाइयों ने ससुरालियों पर लगाया फंदा लगाकर मारने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
तरनतारन।
जंडियाला रोड निवासी जगजीत कौर उर्फ रीना पत्नी गुरमीत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के भाइयों ने बहन के ससुरालियों पर बहन की फंदा लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। थाना सिटी पुलिस मामले की जांच कर रही है
पुलिस को दी गई शिकायत मृतका जगजीत कौर के भाई तेजपाल सिंह व जसविंदर सिंह निवासी अमृतसर ने बताया कि उनकी बहन की शादी 22 वर्ष पहले तरनतारन के गुरमीत सिंह पुत्र सरदूल सिंह के साथ हुई थी। विवाह के बाद से ही जगजीत कौर के ससुराल वाले उनसे दहेज की मांग कर परेशान करने लगे। उन्होंने आरोप लगाया कि गत 18 वर्षों से अपनी बहन के बच्चों की खातिर ससुरालियों की मांग को पूरा करते आ रहे हैं।
उनकी बहन की लड़की जश ने फोन कर उन्हें सूचना दी के मां जगजीत कौर को उसके ससुराल वालों ने कथित रूप से मार दिया है। इस पर वह बेहोशी की हालत में उसके घर से उठाकर सिविल अस्पताल ले गए, यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया । परिजनों के अनुसार महिला के गले में रस्सी के निशान पड़े हैं। इससे लगता है कि ससुरालियों ने जगजीत कौर को फंदे से लटका कर मारा है। थाना सिटी के प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में जो आरोपी पाया गया उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।