फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   अधीनस्थ महिला कर्मचारी से दुष्कर्म करने के आरोप में ब्रांच मैनेजर गिरफतार

अधीनस्थ महिला कर्मचारी से दुष्कर्म करने के आरोप में ब्रांच मैनेजर गिरफतार

Tue, 20 Jun 2017 10:28 PM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
अधीनस्थ महिला कर्मचारी से दुष्कर्म करने के आरोप में ब्रांच मैनेजर गिरफतार
महिला कर्मी से दुष्कर्म में मैनेजर गिरफ्तार
विज्ञापन

बटाला। थाना सिटी पुलिस ने अधीनस्थ महिला कर्मचारी का शारीरिक शोषण और धमकियां देने के आरोप में एक प्राइवेट बीमा कंपनी के ब्रांच मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी ब्रांच मैनेजर को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना सिटी के एएसआइ बलदेव सिंह ने बताया कि बटाला की रहने वाली एक युवती ने शिकायत दर्ज करवाई कि 3 साल पहले वह बीमा कंपनी की ब्रांच में काम करती थी। इस दौरान सुनील अरोड़ा वासी अंबाला वहां का ब्रांच मैनेजर था। ब्रांच मैनेजर मीटिंग के नाम पर उसे अपने साथ दूसरे शहरों में लेकर जाता था। सुनील अरोड़ा ने अपने पद का फायदा उठाते हुए उसका यौन शोषण करना शुरू कर दिया। वह उसे गुरदासपुर और अमृतसर के होटलों में ले जाता था और उसके साथ दुष्कर्म करता था। जब उसने सुनील अरोड़ा के गलत कामों को जारी रखने के मना किया, तो वह उसे धमकियां देने लगा।
विज्ञापन

उसने उसे धमकी दी अगर उसने किसी से उसकी शिकायत की, तो वह उसे नौकरी से निकलवा देगा। बीती 19 मई को भी सुनील ने उसके भाई के फोन पर धमकी दी, कि अगर उसने उसके खिलाफ कोई एक्शन लिया, तो वह उसकी बहन जीवन बर्बाद कर देगा। एएसआइ बलदेव सिंह ने बताया कि युवती की शिकायत की जांच डीएसपी सिटी सुच्चा सिंह ने की। जांच में आरोप सही पाए जाने पर सुनील अरोड़ा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस संबंध में कार्रवाई करते हुए आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed