फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   ट्रेवल एजेंट से पैसे वापिस मांगे तो उसने किरच से हमला कर पिता-पुत्र को किया घायल

ट्रेवल एजेंट से पैसे वापिस मांगे तो उसने किरच से हमला कर पिता-पुत्र को किया घायल

Sat, 27 Jan 2018 10:57 PM IST
Updated Sat, 27 Jan 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
ट्रेवल एजेंट से पैसे वापिस मांगे तो उसने किरच से हमला कर पिता-पुत्र को किया घायल
ट्रेवल एजेंट से पैसे वापिस मांगे तो उसने किरच से हमला कर पिता-पुत्र को किया घायल
विज्ञापन

दोनो की नाजुक हालत देेखते डॉक्टरों ने किया अमृतसर रेेफर
आरोपी ट्रेेवल एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज,फरार
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। गांव राजेके में अपने पैसे वापिस मांगने गये पिता-पुत्र पर एक ट्रेवल एजेंट ने किरच से वार करके दोनों पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों की हालत नाजुक देखते हुए सिविल अस्पताल ध्यानपुर से अमृतसर रेफर कर दिया गया है। दोनों पिता-पुत्र की हत्या करने के प्रयास के आरोप में पुलिस थाना कोटली सूरत मल्ही में आरोपी ट्रेवल एजेंट के खिलाफ धारा 307 के तहत खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी फरार है। एएसआई गुरमेज सिंह ने बताया कि गांव राजेके के रहने वाले जगतार सिंह पुत्र र्स्वण सिंह ने पुलिस को बताया है कि उसके बेटे गुरप्रीत सिंह (20) को करीब 8 महीने पहले भूपिंदर सिंह वासी गांव राजेके ने दुबई भेजने के लिए टूरिस्ट वीजा लगवाने के लिए 70 हजार लिये थे इसके अलावा वादा किया था कि जब वह दुबई पुहंचेगा तो उसको काम भी दिलवायेगा और दो साल का उसका वीजा भी बढा देगा। इसके बाद उसका बेटा गुरप्रीत सिंह दुबई चला तो गया लेकिन वहां पर न तो कोई काम दिलवाया और और नही वीजे की अवधि में बढोतरी करवाई। ऐसे हालतों में उसके बेटे को वापिस इंडिया आना पड़ा। इसके बाद जब वह और उसका लड़का गुरप्रीत सिंह आरोपी के घर पहुच कर उसे उनके पैसे वापिस करने को कहा तो आरोपी भूपिंदर सिंह ने उनको जान से मार देने की नीयत से उसके बेटे गुुरप्रीत सिंह की छाती में लोहे की किरच से हमला करके उसे घायल कर दिया जब वह अपने बेटे को बचाने के लिए आगे आया तो आरोपी ने उसपर भी जान लेवा हमला कर दिया जिससे वह दोनों गंभीर घायल हो गये। एएसआई गुरमेज सिंह ने बताया कि गंभीर घायल दोनो पिता-पुत्र अमृतसर के एसकार्ट अस्पताल में दाखिल है। जगतार के सिंह के बयानों पर आरोपी ट्रेवल एजेंट भूपिंदर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया औैर उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed