{"_id":"5a1aef794f1c1b76678bdb29","slug":"181511714681-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा बेचने हिमाचल से पंजाब आया एक काबू, एक फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशा बेचने हिमाचल से पंजाब आया एक काबू, एक फरार
Updated Sun, 26 Nov 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल से नशा बेचने आया था, काबू
एसटीएफ ने आरोपी से बरामद की 700 ग्राम चरस, साथी फरार
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
नशे के खिलाफ बनाई गई पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने रविवार को धार क्षेत्र के समीप लगाये गए नाके के दौरान एक व्यक्ति को चरस समेत काबू किया गया है। उसका साथी फरार होने में सफल हो गया है। एसटीएप ने पकड़े गए से 700 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस के अनुसार आरोपी हिमाचल प्रदेश से चरस लाकर जिला होशियारपुर, पठानकोट और गुरदासपुर में सप्लायरों को देने के लिए जा रहे थे। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पकड़े गए आरोपी की पहचान सुखदेव पुत्र थुड़ू राम निवासी गांव तीसा, जिला चंबा, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। फरार आरोपी की पहचान केवल पुत्र तुलु राम निवासी गांव कुंडी, जिला चंबा, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। एसटीएफ के मुताबिक एएसआई हरजिंदर की अगुवाई में नाका धार क्षेत्र के समीप चमरोड पर नाका लगाया गया था। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दो व्यक्ति हिमाचल से चरस बेचने के लिए आ रहे हैं। नाके से गुजर रही निजी बस में सवार लोगों की तलाशी लेने पर दोनों आरोपियों से 700 ग्राम चरस पकड़ी गई। इस दौरान एक आरोपी मौका पाकर फरार हो गया। एएसआई हरजिंदर ने बताया कि शुरूआती पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने बताया है कि वह यह चरस जिला पठानकोट के अलावा जिला होशियारपुर के मुकेरियां, गुरदासपुर के दीनानगर में सप्लायरों को देने जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पकड़े गए आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। उससे पूछताछ कर नशा सप्लाई के नेटवर्क के बारे में पता लगाया जा रहा है।