{"_id":"5c17d2e1bdec2256e90e0472","slug":"171545065185-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौतेली माता द्वारा 6 वर्षीय बच्ची से मारपीट करने पर मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सौतेली माता द्वारा 6 वर्षीय बच्ची से मारपीट करने पर मामला दर्ज
Updated Mon, 17 Dec 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह साल की बच्ची को पीटा, सौतेली मां पर केस
गुरदासपुर। सौतेली मां की ओर से अपनी छह वर्षीय बच्ची से मारपीट करने के आरोप में पुलिस स्टेशन धारीवाल में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी एएसआई गुरबचन सिंह ने बताया कि बाल भलाई कमेटी गुरदासपुर को सेवा सोसाइटी की ओर से शिकायत दी गई थी। इसमें उसने बताया कि एक 6 वर्षीच बच्ची पलक पुत्री तरसेम मसीह निवासी फज्जुपुर से उसकी सौतेली मां रजनी ने बहुत बुरी तरह से मारपीट की। शिकायत के आधार पर कमेटी की ओर से बच्ची की सोशल इंक्वायरी करवाई गई और बच्ची के पिता तरसेम मसीह व सौतेली माता को कमेटी कार्यालय बुलाया गया। कमेटी के समक्ष पूछताछ के दौरान सौतेली माता ने स्वीकार किया कि उसने बच्ची के साथ मारपीट की। इसके बाद कमेटी की ओर से प्राप्त पत्र के आधार पर कमेटी चेयरमैन भजन लाल के बयान पर उक्त महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है।