{"_id":"5c080131bdec2241b277385a","slug":"171544028465-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्क परमिट पर कनाड़ा भेजने के नाम पर साढ़े तीन लाख की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वर्क परमिट पर कनाड़ा भेजने के नाम पर साढ़े तीन लाख की ठगी
Updated Wed, 05 Dec 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
वर्क परमिट पर कनाडा भेजने के नाम पर साढ़े तीन लाख ठगे
आरोपी महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। थाना सिविल लाइन पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर करीब 15 लोगों से तीन लाख 50 हजार की ठगी करने के आरोप में एक महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी महिला पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
जांच अधिकारी एएसआई हरदीप सिंह ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में भूपिंदर सिंह निवासी गांव नंगल खुर्द मानसा समेत 15 लोगों ने बताया कि आरोपी महिला शरणजीत कौर निवासी बटाला का काम है कि वह लोगों से कनाडा में वर्क परमिट और फैमिली बेस पर भेजने के नाम पर पैसे लेकर लोगों से धोखाधड़ी का काम करती थी। वह सभी उसके चंगुल में फंस गए और उसे कनाडा में वर्क परमिट पर जाने के लिए 3 लाख 50 हजार रुपये दे दिए। पैसे लेने के बाद न तो उक्त महिला ने पैसे वापस किए और न ही उनको विदेश भेजा। एएसआई हरदीप सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता के इन आरोपों की जांच डीएसपी हेडक्वार्टर ने की तो आरोप ठीक पाए गए। एसएसपी बटाला के आदेश पर शरणजीत कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।