फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   गांव चुंबर की सड़क किनारे झाड़ियों में 25 पेटी चंडीगढ़ मार्का शराब फैंक भागे अज्ञात व्यक्ति

गांव चुंबर की सड़क किनारे झाड़ियों में 25 पेटी चंडीगढ़ मार्का शराब फैंक भागे अज्ञात व्यक्ति

Sun, 29 Jul 2018 10:45 PM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
गांव चुंबर की सड़क किनारे झाड़ियों में 25 पेटी चंडीगढ़ मार्का शराब फैंक भागे अज्ञात व्यक्ति
सड़क किनारे झाड़ियों में 25 पेटी चंडीगढ़ की शराब फेंककर भागे
विज्ञापन

सरपंच ने मामले की पुलिस को दी जानकारी, मामला दर्ज, तलाश शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। बीती रात खानपुर से सुजानपुर रोडपर चक्क माधो सिंह में पड़ते गांव (चुंबर) में सड़क के किनारे झाड़ियों में 25 पेटियां अवैध शराबमिली। गांव चक्कमाधोसिंह के पूर्व सरपंच रजिंद्र सिंह राजू ने बताया कि बीती रात करीब 9 बजे चक्कमाधोसिंह के गांव चुंबर में कुछ व्यक्ति सड़क केकिनारे एक सफेदरंग की गाड़ीरोक कर झाड़ियों में कुछ फेंक रहे थे, जिसे गांव के एक व्यक्ति ने देखा तो वह उस गाड़ी की ओर गया, गाड़ी के नजदीक आते उस व्यक्ति को देख आरोपी वहां से भाग निकले। जब उक्त व्यक्ति ने झाड़ियों के नजदीक जाकर देख तो वहां शराब की 25 पेटियां पड़ी थीं, जिस पर उक्त व्यक्ति ने तुरंत गांव के कुछ गणमान्य लोगों को मौके पर बुलाया, जिन्होंने मौके पर पहुंच शाहपुरकंडी पुलिस को इसकी सूचना दी। रात 11 बजे थाना प्रभारी दलविंद्र शर्मा अपनी पुलिस पार्टी के साथ मौके परपहुंचे व झाड़ियों में पड़ी अवैध शराब को कब्जे मे लिया। थाना प्रभारी दलविंद्र शर्मा ने बताया कि गांव वासियों के मुताबिक एक सफेद रंग की बुलैरो गाड़ी में कुछ व्यक्तियों ने रात के अंधेरे में 25 पेटी नैना, 3 एक्स रम (चंडीगढ़) को झाड़ियों मे फेंका गया था। उनकी ओर से अवैध शराब को अपने कब्जे में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed