फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   पंचायती फंड में 701

पंचायती फंड में 701

Sun, 11 Mar 2018 10:00 PM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
पंचायती फंड में 701
सरपंच सात लाख की धांधली में काबू
विज्ञापन

पंचायती फंड में की गड़बड़ी, आरोपी पंचायत सचिव फरार
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला।
गांव तेजाखुर्द की पंचायत के फंड में करीब सात लाख रुपये की धांधली करने के आरोप में पुलिस ने सरपंच को गिरफ्तार कर लिया है आरोपी पंचायत सचिव अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। पुलिस उसकी तलाश में छापामारी कर रही है।
थाना फतेहगढ़ चूड़ियां के एएसआई नंदलाल ने बताया किबीडीपीओ गुरजीत सिंह चौहान ने एसएसपी को शिकायत भेजी थी कि गांव तेजाखुर्द के सरपंच दलबीर सिंह और पंचायत सचिव रमन कुमार ने पंचायत के फंड में लाखों रुपये की घपलेबाजी की है। शिकायत की जांच पुलिस के उच्चाधिकारियों ने की। जांच में पाया गया कि सरपंच और पंचायत सचिव ने 2 मार्च 2013 से 9 फरवरी 2018 तक अपने कार्यकाल के दौरान सरकार से मिले विकास कार्यों के लिए 58 लाख 2 हजार 753 रुपये खर्च किए थे।
विज्ञापन

खर्च की गई राशि के बिल संबंधित पार्टियों से उनके लेटर पैड पर बनवा कर ले लिए गए, जबकि यह सभी बिल संबंधित पार्टियों की फर्मों से उनकी बिल बुक से लिए जाने चाहिए थे। पक्के बिल नहीं लिए जाने के कारण सरकार को टैक्स न देकर 701859 रुपये का चूना लगाया गया। जांच में आरोपी पाए जाने पर सरपंच दलबीर सिंह और पंचायत सचिव रमन कुमार के खिलाफ मामला दर्ज करके सरपंच को गिरफ्तार कर लिया गया। पंचायत रमन कुमार अभी फरार है। उसकी तलाश में छापामारी की जा ही है। जल्द ही उसे दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed