{"_id":"5a9831534f1c1b45438b4e7f","slug":"171519923539-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला और सभी केंद्रों के ध्यानार्त -चक्की से मिला अज्ञात शव, हदबंदी को लेकर उलझी पंजाब-हिमाचल पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिमला और सभी केंद्रों के ध्यानार्त -चक्की से मिला अज्ञात शव, हदबंदी को लेकर उलझी पंजाब-हिमाचल पुलिस
Updated Thu, 01 Mar 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खाकी की इंसानियत तार-तार, एक दिन पड़ रहा शव
दरिया में मिले शव को लेकर कार्रवाई के लिए पंजाब और हिमाचल पुलिस भिड़ी
अंत में इंसानियत के नाते पठानकोट पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
हिमाचल प्रदेश और पंजाब की सीमा पर स्थित चक्की दरिया में गांव भदरोया के निकट बुधवार की शाम एक अज्ञात युवक का शव मिला। शव को लेकर दोनों प्रदेशों की पुलिस हदबंदी को लेकर भिड़ गई। बुधवार शाम से लेकर वीरवार दोपहर तक शव वहीं पड़ा रहा और दोनों सूबों की पुलिस घटनास्थल एक-दूसरे की हद में आने का दावा करते हुए कार्रवाई से पीछे हटते रहे। अंत में स्थानीय पार्षद व लोगों ने पठानकोट पुलिस से अपील की कि हदबंदी चाहे किसी की भी हो, इंसानियत के नाते शव बरामद करके कार्रवाई की जायेए। इसके बाद पठानकोट पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मार्च्युरी में 72 घंटे के लिए रखवा दिया है।
बुधवार शाम हिमाचल के गांव भदरोया और पठानकोट के वार्ड नंबर 20 के पास चक्की दरिया में एक अज्ञात युवक का शव मिला। वार्ड के पार्षद पार्षद योगेश ने पठानकोट पुलिस को सूचित किया। थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस मौके पर आई और घटनास्थल को हिमाचल प्रदेश का चली गई। इसके बाद पार्षद ने हिमाचल प्रदेश पुलिस से संपर्क साधा। हिमाचल प्रदेश के कंडवाल चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। हिमाचल पुलिस भी पंजाब पुलिस का एरिया बताकर चलती बनी। इसके बाद पार्षद एवं स्थानीय लोगों ने वीरवार को फिर से हिमाचल व पंजाब पुलिस को मामले में कार्रवाई करने की अपील की। इसके बाद दोनो राज्यों की पुलिस रेवेन्यू विभाग के पटवारियों की टीमें लेकर घटनास्थल की निशानदेही करने पहुंची। निशानदेही से भी दोनों राज्यों की पुलिस एक दूसरे से संतुष्ट नहीं दिखीं और एक-दूसरे का एरिया बताने लगीं। दोनों सूबों की पुलिस के कार्रवाई से मुंह मोड़ने पर स्थानीय लोगों व पार्षद ने जिला पुलिस से अपील की कि मामले में कार्रवाई की जाये। इसके बाद जिला पठानकोट पुलिस ने शव बरामद किया। थाना डिवीजन नंबर 2 के प्रभारी रविंदर रूबी ने बताया कि उक्त क्षेत्र हिमाचल प्रदेश के अधीन आता है। बावजूद इसके इंसानियत की खातिर हम कार्रवाई कर रहे हैं।
डीसी के ध्यान में लाएंगे मामला: पार्षद
वहीं पार्षद योगेश ठाकुर ने कहा कि यह बड़ी ही शर्म की बात है कि एक व्यक्ति का शव लावारिस स्थिति में पड़ा है और दो राज्यों की पुलिस हदबंदी को लेकर कार्रवाई से मुंह मोड़ रही है। उन्होंने बताया वह मामला डीसी पठानकोट के ध्यान में लाएंगे और डीसी को क्षेत्र की सही तरीके से निशानदेही कराने की अपील करेंगे।
विज्ञापन
हिमाचल पुलिस को लिखेंगे पत्र : एसएसपी
एसएसपी पठानकोट विवेकशील सोनी का कहना है कि उक्त क्षेत्र हिमाचल प्रदेश पुलिस के अधीन आता है। यह क्षेत्र पठानकोट के अधीन नहीं आता है। फिर भी इंसानियत के नाते जिला पुलिस ने मामले में कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर मुद्दा है और वह हिमाचल प्रदेश पुलिस को इस बारे में पत्र जरूर लिखेंगे।