फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   गांव खुत्थी में झगड़ा, पगड़ियां उतरीं

गांव खुत्थी में झगड़ा, पगड़ियां उतरीं

Wed, 29 Nov 2017 10:54 PM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
गांव खुत्थी में झगड़ा, पगड़ियां उतरीं
गांव खुत्थी में झगड़ा, पगड़ियां उतरीं
विज्ञापन

रास्ते को लेकर गांव के दो पक्षों में हुई मारपीट, दो घरों में हैं शादियां
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर।
थाना दोरांगला के अधीन आते गांव खुत्थी मे रास्ता न देने पर बारातियों और अन्य पक्ष में मारपीट हो गई । मारपीट के दौरान जहां बाराती पक्ष की महिलाओं ने पिटने के आरोप लगाए, वहीं दूल्हे के पिता व ताया की पगड़ी उतर गई।। बाराती इंसाफ की मांग को लेकर एसएसपी के कार्यालय में पहुंच गए। एसएसपी ने संबंधित थाना प्रभारी को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
इस संदर्भ में जानकारी देते हुए दुल्हे के पिता हरभजन सिंह ने बताया कि गांव खुत्थी से जालंधर के लिए बारात सुबह निकली तो दूल्हे बरजिंदर सिंह को उसकी बहनें काजल डालने की रस्म अदा करने लगीं। इस दौरान जब पीछे से आ रहे एक गांव के ही दो व्यक्ति ट्रैक्टर पर सवार होकर जा रहे थे। उन्होंने रास्ते की मांग की, जिस पर दूल्हा पक्ष ने थोड़ा रुकने की बात कही तो ट्रैक्टर सवार उक्त लोगों को दलित परिवार से संबंधित होने के चलते जातिसूचक शब्द बोलने लगे। विरोध करने पर दोनो पक्षों में जमकर गाली गलौच के बाद बात हाथापाई तक पहुंच गई।
विज्ञापन

हाथापाई में दूल्हे बरजिंदर सिंह के पिता हरभजन सिंह, ताया राम सिंह की पगड़ी उतर गई । वहीं इस बाबत जब थाना दोरांगला की पुलिस को सूचना मिली तो थाना प्रभारी कुलविंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। वहीं पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि पुलिस ने असली आरोपियों को गिरफ्तार करने की बजाए उन्हीं के घर के दो बुजुर्गों को हिरासत में ले लिया। इससे गुस्सा में परिजन दूल्हे सहित एसएसपी आफिस में पहुंच गए दूसरे पक्ष के घर भी लड़के की शादी थी और आज बुधवार को उसका शगुन था दोनो घरों में शादी का माहौल होने के चलते गांव के लोग दोनो पक्षों में समझौते का प्रयास करने लगे। थाना प्रभारी कुलविंदर सिंह का कहना है कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। जांच के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed