फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   दुनेरा में चोरी के आरोप में कच्चा क्वार्टर निवासी युवक नामजद

दुनेरा में चोरी के आरोप में कच्चा क्वार्टर निवासी युवक नामजद

Wed, 05 Dec 2018 10:27 PM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
दुनेरा में चोरी के आरोप में कच्चा क्वार्टर निवासी युवक नामजद
घर से गहने चोरी, पेंटर पर आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। दुनेरा में चोरी के आरोप में पुलिस ने मोहल्ला कच्चा क्वार्टर निवासी युवक पर मामला दर्ज किया है। दरअसल परिवार ने कुछ दिन पहले घर पर पेंट का काम करवाया था। चोरी के बाद परिवार ने पेंट करने वाले पेंटर पर शक जाहिर किया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक चोर को गिरफ्तार कर लिया गया है लेकिन पुलिस अधिकारी अभी इस बात की पुष्टि नहीं कर रहे हैं। शिकायतकर्ता दुनेरा निवासी सौरभ मेहरा ने थाना दुनेरा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी बहन और मां के साथ दोपहर 1 बजे शादी की शॉपिंग के लिए बाजार गया था। जाने से पहले घर को लॉक कर बाहर का दरवाजा भी बंद किया था। जब शाम सात बजे लौटे तो देखा कि मेन गेट खुला था और रिहायशी कमरे का ताला टूटा था। उनके लोहे के ट्रंक से सोने को सेट गायब था। सौरभ ने दावा किया कि चोरी कच्चा क्वार्टर निवासी अजय कुमार ने ही की है। वहीं थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। चोर को जल्द गिरफ्तार कर सामान रिकवर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed