{"_id":"5ac26ad14f1c1bc8618b506e","slug":"161522690769-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदिहाड़े महिला से लूटे सोने के गहने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदिहाड़े महिला से लूटे सोने के गहने
Updated Mon, 02 Apr 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
महिला से सोने के गहने लूटे
पठानकोट। शहर के कच्चे क्वार्टर में एक महिला को बातों में उलझाकर उसके गहने लूटने का मामला सामने आया है। पीड़िता के अनुसार महिला समेत दो लोगों ने वारदात को अंजाम दिया। दोनों ने उसे बातों में उलझा कर सोने की चेन और बालियां छीन लीं। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दे दी है। पीड़ित महिला राजकुमारी ने बताया कि वह किसी काम से बाजार गई थी। वह सैनगढ़ के पास पुरानी सब्जी मंडी मोड़ पर खड़ी थी कि एक महिला और एक व्यक्ति उनके पास आकर किसी जगह का पता पूछने लगे। इसके बाद उन्होंने बातों ही बातों में उनसे सोने की बालियां और चेन खुलवाई। फिर गहने एक लिफाफे में डाल दिए और कुछ देर के बाद लिफाफा वापस कर दिया। इसके बाद वह वहां से चले गए, लेकिन जब उसने लिफाफा खोला तो उसमें से पत्थर निकले। महिला ने कहा कि उसने इसकी शिकायत थाना डिवीजन नंबर दो की पुलिस को दे दी है।
फोटो -4- पीड़ित महिला।