{"_id":"5a85ba764f1c1bb1208b9687","slug":"161518713462-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान के लाकर से नकदी चुराई, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान के लाकर से नकदी चुराई, केस दर्ज
Updated Thu, 15 Feb 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
दुकान के लाकर से नकदी चुराई, केस दर्ज
तरनतारन। श्री गोइंदवाल साहिब पुलिस ने दुकान के लाकर (गल्ले) से नकदी चुराने पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गुरप्रीत सिंह निवासी गांव फतेहाबाद ने बताया कि वह करियाने की दुकान करता है। उसकी दुकान के सामने ही उसका गोदाम है। बुधवार वह गोदाम में कुछ सामान लेने के लिए गया था। उसने देखा कि उसकी दुकान के सामने 2 नौजवान मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए। एक नौजवान दुकान के अंदर चला गया व दूसरा मोटरसाइकिल के पास ही खड़ा रहा। उसने देखा कि नौजवान ने उसकी दुकान में पड़े गले में से 60 हजार रुपये अपनी जेब में डाल लिए। जब उसने शोर मचाया तो दोनों नौजवान मोटरसाइकिल से भाग गए। इस संबंधी एएसआई गुरमेज सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।