{"_id":"5d0d08228ebc3e55df70e2f5","slug":"15611351221-gurdaspur-news33","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच हुए टकराव के बाद हुई फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच हुए टकराव के बाद हुई फायरिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बटाला। रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच हुए टकराव के दौरान एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। इसके बाद थाना सिविल लाइन बटाला ने चार युवकों पर हत्या का प्रयास और फायरिंग करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया। फायरिंग में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। वहीं मामले में नामजद सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
एएसआई हरपाल सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में आकाशदीप सिंह निवासी संत रसीला राम कालौनी बटाला ने बताया कि वह अपने दोस्त अनमोल पड्डा के साथ अपनी स्कूटी पर किसी काम से बटाला आए हुए थे। बाद दोपहर जब वह दोनों अपना काम निपटा कर अपने एक दोस्त के घर जा रहे थे तो जालंधर रोड पर सिविल अस्पताल के पास पहले से ही सुखविंदर सिंह निवासी नवरूप नगर, शैरी और दो अज्ञात युवक खड़े थे। सुखविंदर ने उसे रोका और उसे जान से मारने की धमकियां देने लगे। जब उसने रोका तो उसे थप्पड़ मारे गए। इसी दौरान सुखविंदर सिंह ने पिस्तौल निकाला और आकाशदीप पर फायरिंग की। आकाशदीप ने नीचे बैठकर अपनी जान बचा ली। इसके बाद हमलावर युवक मौके से भाग गए। एएसआई हरपाल सिंह ने बताया कि आकाशदीप सिंह के बयान पर सुखिवंदर सिंह, शैरी और दो अज्ञात युवकों समेत चार लोगों के खिलाफ धारा 307, 506 और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करके फरार चल रहे युवकों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
फोटो- 21जीडीआरबीटीएलपी02
कैप्शन- घटनास्थल पर पहुंच कर बटाला पुलिस के अधिकारी निरीक्षण करते हुए।