Hindi News
›
Punjab
›
Amritsar News
›
स्पेन जाने के नाम पर तीन लाख की ठगी मारने के आरोप में ट्रेवल एजेंट पर मामला दर्ज
{"_id":"5d0a5b9b8ebc3e24cd182ae8","slug":"15609598853-gurdaspur-news128","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पेन जाने के नाम पर तीन लाख की ठगी मारने के आरोप में ट्रेवल एजेंट पर मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
स्पेन जाने के नाम पर तीन लाख की ठगी मारने के आरोप में ट्रेवल एजेंट पर मामला दर्ज
बटाला। विदेश भेजने के नाम पर तीन लाख की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने एक ट्रेवल एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना फतेहगढ़ चूड़ियां के एसआई महिंदर सिंह ने बताया कि अलीवाल के रहने वाले सुरिंदर सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह अपने बेटे गुरजंट सिंह को रोजगार के लिए स्पेन भेजना चाहता था। इसी सिलसिले में उसकी पहचान नवांशहर के रहने वाले देसराज के साथ हुई। सुरिंदर सिंह ने बताया कि ट्रेवल एजेंट देस राज ने उन्हें विश्वास दिलाया कि वह उनके बेटे को स्पेन भेज देगा। सौदा तीन लाख रुपये में तय हो गया। सुरिंदर सिंह ने बताया कि उसने 3 लाख रुपये देसराज को दे दिए लेकिन काफी समय बीत जाने पर भी न तो उसके बेटे गुरजंट सिंह को स्पेन भेजा और न ही उसके पैसे वापस किए। इस सारे मामले की जांच डीएसपी फतेहगढ़ चूड़ियां ने की। जांच में आरोपी पाए जाने पर देसराज के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।