Hindi News
›
Punjab
›
Amritsar News
›
पुलिस ने चोर गिरोह के एक सदस्य को गिफ्तार कर उसके कब्जे से 44 हथियार बरामद किए
{"_id":"5d0a59ba8ebc3e221f7ed451","slug":"1560959404144-amritsar-news152","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने चोर गिरोह के एक सदस्य को गिफ्तार कर उसके कब्जे से 44 हथियार बरामद किए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुलिस ने चोर गिरोह के एक सदस्य को गिफ्तार कर उसके कब्जे से 44 हथियार बरामद किए
अमृतसर। पुलिस ने तीन दिन पहले कस्बा जंडियाला गुरु स्थित बीएच गन हाउस की दीवार को तोड़ कर हथियारों को चोरी करने वाले गरोह के शाति को गिरफ्तार कर लिया है। उसके तीन अभी भी फरार है। पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी विक्रम है। आईटीआई का विद्यार्थी है और तरनतारन का रहने वाला है। उसके कब्जे से चोरी किए गए सभी 44 हथियार बरामद कर लिए गए है। आईजी बॉर्डर रेंज एसपीएस परमार ने बताया पहले यह चर्चा थी की चोर गन हाउस में रखे 68 हथियार चोरी कर ले गए है। पुलिस ने चोर गिरोह के बारे में घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद कुछ जानकारियां हासिल हुईं थी। पुलिस को सीसीटीवी कैमरे में उस मोटरसाइकिल के बारे में जानकारी मिली थी, जिसमे बैठ कर वह चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए आए थे। आईजी परमार ने बताया की चोरी का सुराग ढूंढने के लिए उन्होंने तरनतारन के एसएसपी कुलदीप सिंह चहल, एसएसपी अमृतसर (देहाती) विक्रम जीत सिंह दुग्गल व एआईजी काउंटर इंटेलिजेंस केतन पाटिल की अगवाई में टीम का गठन किया गया था। आईजी के अनुसार इस चोर गिरोह का सरगना विक्रम है। विक्रम जल्दी अमीर होने की चाहत पाले है। अभी तक उसका कोई भी आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। उसने इस गन हाउस में चोरी करने के लिए अपने तीन साथियों के साथ घटना को अंजाम दिया। चोरी करने से पहले चारों ने दस दिन तक रेकी की। पुलिस ने अभी इस गरोह के तीनों साथियों की पहचान को गुप्त रखा है, ताकि उनकी गिरफ्तारी जल्द हो सके। आईजी परमार का दावा है की विक्रम फरार साथियों के बारे में पुलिस को जानकारी मिल चुकी है। इनमें से एक मिस्त्री व दूसरा एयरकंडीशन ठीक करने का काम करता है। चोरी करने के बाद आरोपियों सभी हथियार एक झोले में डाल लिए थे। चोरी के हथियार एक-एक कर बेचे जाने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।